back to top
Saturday, April 18, 2026
HomeखेलICC ने बांग्लादेश को दिया आखिरी मौका, 21 जनवरी तक फैसला करना...

ICC ने बांग्लादेश को दिया आखिरी मौका, 21 जनवरी तक फैसला करना जरूरी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और ICC के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। पिछले हफ्ते आईसीसी के अधिकारी बांग्लादेश गए थे, जहां उन्होंने बीसीबी से टी20 वर्ल्ड कप के मैचों का वेन्यू बदलने को लेकर बातचीत की। विवाद की शुरुआत तब हुई जब आईपीएल से बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर कर दिया गया। इसके बाद बांग्लादेश ने आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी। इसके बाद बीसीबी ने टी20 वर्ल्ड कप के भारत में होने वाले अपने मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने की मांग आईसीसी से की। श्रीलंका इस टूर्नामेंट का सह-मेजबान है। हालांकि इस मामले में ताजा अपडेट यह है कि बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है और आईसीसी ने बीसीबी को कड़ा अल्टीमेटम दिया है।

बीसीबी का भारत में सुरक्षा को लेकर विरोध

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का दावा है कि भारत में उनकी टीम की सुरक्षा को खतरा है। इसी वजह से बीसीबी ने आईसीसी से मैचों के वेन्यू बदलने की मांग की है। आईसीसी के अधिकारी बांग्लादेश जाकर बीसीबी को आश्वस्त करने की कोशिश की कि भारत में टीम पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। बीसीबी ने धमकी भी दी कि अगर वेन्यू चेंज नहीं हुआ तो वे टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगे। इस बीच, आईसीसी ने इस विवाद को सुलझाने की कोशिश की लेकिन बांग्लादेश अपनी मांग पर अड़ा हुआ है। बीसीबी का यह भी कहना है कि अगर मैच भारत में हुए तो उनकी टीम सुरक्षित नहीं रहेगी, इसलिए वे अपने मैच भारत से हटाकर श्रीलंका में खेलना चाहते हैं।

आईसीसी ने दिया बीसीबी को अल्टीमेटम

इएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को चेतावनी दी है कि वे 21 जनवरी तक तय करें कि वे टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे या नहीं। 17 जनवरी को आईसीसी के अधिकारियों ने ढाका में बीसीबी के अधिकारियों से मुलाकात कर इस बात की डेडलाइन दी। अगर बांग्लादेश 21 जनवरी तक अपनी भागीदारी के बारे में पुष्टि नहीं करता है, तो आईसीसी किसी अन्य टीम को उनकी जगह खेलने का मौका देगी। इस मामले में स्कॉटलैंड सबसे आगे माना जा रहा है जो बांग्लादेश की जगह टीम के रूप में टी20 वर्ल्ड कप में खेल सकता है। इस बीच, बीसीबी का प्रस्ताव था कि उनका ग्रुप बदलकर आयरलैंड के साथ किया जाए, लेकिन आईसीसी ने इसे पहले ही अस्वीकार कर दिया है।

भविष्य के फैसले और टूर्नामेंट पर असर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के करीब आते ही इस विवाद का असर पूरे टूर्नामेंट पर पड़ सकता है। बांग्लादेश की टीम का भारत में मैच नहीं खेलना आईसीसी के लिए एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि भारत इस टूर्नामेंट का मुख्य मेजबान है। आईसीसी का कड़ा रुख और बीसीबी की जिद से अब इस मामले का हल 21 जनवरी तक ही संभव है। अगर बांग्लादेश अपनी मांगों पर अड़ा रहा और टूर्नामेंट से बाहर हो गया, तो स्कॉटलैंड जैसी टीम को मौका मिल सकता है। इस स्थिति में टूर्नामेंट के ग्रुप और मैचों का शेड्यूल भी प्रभावित हो सकता है। क्रिकेट प्रेमी अब इस विवाद के अगले कदमों पर नजर बनाए हुए हैं कि आखिरकार किस तरह से यह मामला सुलझता है और टी20 वर्ल्ड कप बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न हो पाता है या नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments