back to top
Saturday, April 18, 2026
HomeदेशSawan Shivratri 2025: देशभर में भोलेनाथ की भक्ति में डूबे श्रद्धालु! शिवरात्रि...

Sawan Shivratri 2025: देशभर में भोलेनाथ की भक्ति में डूबे श्रद्धालु! शिवरात्रि पर शिवभक्तों की अनोखी श्रद्धा

Sawan Shivratri 2025: सावन के पवित्र महीने में आने वाली शिवरात्रि पर देशभर के शिवालयों में आधी रात से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव के नारों और घंटियों की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जल, दूध, दही और घी से शिवलिंग का अभिषेक करते हुए लोगों ने अपने मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की।

उज्जैन महाकाल में हुई विशेष भस्म आरती

उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सुबह वेद मंत्रों के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद हुई भस्म आरती में हजारों भक्तों ने भाग लिया। यह दृश्य इतना भावुक और अलौकिक था कि हर कोई उस पल को कैमरों में कैद कर लेना चाहता था। महाआरती के बाद दर्शन का क्रम शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहने की संभावना है।

कांवड़ियों की श्रद्धा ने खींचा सबका ध्यान

सावन शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा भी अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है। ट्रकों और मोटरसाइकिलों पर सवार कांवड़िए हरिद्वार से जल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आए। जगह-जगह शिविरों में इन शिवभक्तों की सेवा की जा रही है। इनका उत्साह और ऊर्जा देखने लायक है, मानो भगवान शिव खुद उनके साथ चल रहे हों।

देश के हर कोने में गूंजा ‘हर-हर महादेव’

दिल्ली से लेकर वाराणसी, अयोध्या से लेकर बागपत और गाजियाबाद से लेकर बुलंदशहर तक शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। अयोध्या में श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान कर नगेन्द्रनाथ महादेव का जलाभिषेक किया। वहीं वाराणसी के कैलाश मठ में विशेष पूजा आयोजित की गई। हरिद्वार के दक्ष महादेव मंदिर और गाजियाबाद के दूधेश्वरनाथ मंदिर में हजारों लोगों ने आकर भोलेनाथ की आराधना की।

 आस्था और विश्वास का पर्व

सावन शिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं बल्कि आस्था का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। भक्तों ने जल, दूध, दही, घी और शहद से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर अपने दुखों से मुक्ति और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में मंत्रोच्चार, हवन और आरती का दृश्य बेहद भावुक करने वाला रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments