Alia Bhatt :अभिनेत्री आलिया भट्ट ने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी छाप छोड़ी। वहां उन्हें गोल्डन ग्लोब हॉराइजन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। Alia Bhatt इस समारोह में उनके सिनेमा के सफर को भी खास तौर पर सेलिब्रेट किया गया। गोल्डन ग्लोब्स की अध्यक्ष हेलेन होहने ने इंस्टाग्राम पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आलिया एक असाधारण प्रतिभा हैं, जिनका प्रभाव मध्य पूर्व, एशिया और उससे भी आगे फैला हुआ है। इसी कार्यक्रम में ट्यूनिशियन अभिनेत्री हेंड सबरी को भी सम्मानित किया गया।
महिलाओं के योगदान को विशेष महत्व
इस सम्मान पर बोलते हुए आलिया ने इसे गर्व की बात बताया और कहा कि यह युवा कलाकारों और खासकर महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने गोल्डन ग्लोब्स की वेबसाइट पर कहा, “यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे गोल्डन ग्लोब्स द्वारा पहचाना गया। मैं नई पीढ़ी के उभरते कलाकारों और उन महिलाओं की आवाज़ बनकर बोलना चाहती हूं जो फिल्म और टेलीविजन में बदलाव ला रही हैं। आज जब दुनियाभर की आवाज़ें ज्यादा समावेशी और असरदार कहानियां कहने के लिए जुड़ रही हैं, तब यह सम्मान और भी खास हो जाता है।” उन्होंने यह भी कहा कि वे और अधिक सशक्त और योग्य महिलाओं की कहानियां बताने के लिए उत्साहित हैं।

‘अल्फा’ फिल्म का झलक
फेस्टिवल के दौरान आलिया ने अपनी आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ के बारे में भी कुछ संकेत दिए। उन्होंने बताया कि यह फिल्म महिला-प्रधान एक्शन फिल्म होने के कारण रिस्की है। उन्होंने कहा, “अल्फा यश राज फिल्म्स यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान एक्शन फिल्म है। इसलिए यह एक जोखिम भी है क्योंकि इतिहास में ऐसी फिल्मों ने पुरुष-प्रधान फिल्मों की तरह प्रदर्शन नहीं किया है।”
‘अल्फा’ के बारे में
यह फिल्म यश राज फिल्म्स के तहत बन रही है। इसमें आलिया भट्ट के साथ शर्वरी और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में हैं। ‘अल्फा’ 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है और इसे भारतीय सिनेमा में महिला-प्रधान एक्शन फिल्मों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।
बॉलीवुड में महिलाओं का बढ़ता प्रभाव
यह सम्मान और ‘अल्फा’ जैसी फिल्में दर्शाती हैं Alia Bhatt कि बॉलीवुड में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। अब वे केवल अभिनय ही नहीं बल्कि कहानी कहने और एक्शन जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी आगे बढ़ रही हैं। यह बदलाव न केवल भारत में बल्कि ग्लोबल सिनेमा पर भी सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है

