back to top
Saturday, October 24, 2026
Homeराजनीतिअमित शाह का कांग्रेस-AAP पर बड़ा हमला: बोले- धरना-प्रदर्शन से नहीं जीते...

अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर बड़ा हमला: बोले- धरना-प्रदर्शन से नहीं जीते जाते चुनाव

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सीधी नसीहत देते हुए कहा कि धरना देने और प्रदर्शन करने से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतना है तो जनता के बीच जमीन पर उतरना होगा।

अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों को यह समझना चाहिए कि केवल प्रदर्शन और धरनों से चुनाव नहीं जीते जाते। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो भी दल चुनाव जीतना चाहता है, उसे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना होगा और उनके कल्याण के लिए योजनाएं लागू करनी होंगी।

राहुल गांधी को सीधी नसीहत

गृह मंत्री ने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जनता के बीच जाना चाहिए और जमीनी हकीकत समझनी चाहिए। शाह ने कहा, ‘अगर चुनाव जीतना है तो जनता के बीच जाइए और उनकी समस्याएं समझिए। ये प्रदर्शन और धरने कुछ हासिल नहीं करेंगे। जहां आपकी सरकार है, वहां जनता के कल्याण के लिए योजनाएं लागू कीजिए, नहीं तो बाकी जगहों से भी आपका सफाया हो जाएगा।’

कांग्रेस 30 साल तक सत्ता से दूर रहने का दावा

अमित शाह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि विपक्ष राजनीतिक चालबाजी और भीड़ के दम पर जनता के जनादेश को चुनौती नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी नकारात्मक राजनीति के कारण अगले 30 साल तक सत्ता में नहीं आ पाएगी।

यमुना पुनर्जीवन को बड़ी सौगात

इस कार्यक्रम से पहले अमित शाह ने दिल्ली में यमुना पुनर्जीवन से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड की 8,941 करोड़ रुपए की 33 परियोजनाओं की शुरुआत की। ये परियोजनाएं यमुना नदी की सफाई और दिल्ली की जल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

चुनाव आयोग पर आरोपों का जवाब

चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर अमित शाह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत के बाद ही चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए जाते हैं। शाह ने कहा, ‘दरअसल विपक्ष वोट चोरी का मुद्दा उठाकर अपनी हार का बहाना बना रहा है। जब विपक्ष चुनाव हारता है तो चुनाव आयोग की आलोचना करता है, जबकि अदालतों के फैसले अपने पक्ष में आने पर उन्हें सही बताता है।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments