back to top
Saturday, April 18, 2026
Homeखेलबांग्लादेश ने 28 खिलाड़ियों के लिए जारी किया 2026 का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट,...

बांग्लादेश ने 28 खिलाड़ियों के लिए जारी किया 2026 का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, जानें पूरी लिस्ट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने 19 फरवरी को अपने खिलाड़ियों के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। इस बार 28 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है। हालांकि, टेस्ट फॉर्मेट में उनके सलामी बल्लेबाज महमूदुल हसन जॉय इस लिस्ट में जगह नहीं बना पाए। इस बार बोर्ड ने कॉन्ट्रैक्ट को चार कैटेगरी- A, B, C और D में बांटा है, जबकि किसी को A+ कैटेगरी में शामिल नहीं किया गया है।

तस्कीन अहमद और मुश्फिकुर रहीम को मिला डिमोशन

नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज, लिटन कुमार दास और तस्कीन अहमद को A कैटेगरी में रखा गया है। तस्कीन अहमद इससे पहले A+ कैटेगरी में थे लेकिन इस बार उन्हें डिमोट कर A में शामिल किया गया। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम, जो पहले A कैटेगरी में थे, इस बार B कैटेगरी में स्थान पाए। B कैटेगरी में मोमिनुल हक, ताइजुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तौहीद हृदोय, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, रिशाद हुसैन, मेहदी हसन, हसन महमूद और नाहिद राणा को रखा गया।

बांग्लादेश ने 28 खिलाड़ियों के लिए जारी किया 2026 का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, जानें पूरी लिस्ट

C और D कैटेगरी में शामिल खिलाड़ी

C ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों में सौम्या सरकार, जेकर अली अनिक, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, नसुम अहमद और सैयद खालिद अहमद शामिल हैं। D कैटेगरी में सात खिलाड़ियों को स्थान मिला है। इसमें सैफ हसन, परवेज हुसैन एमोन, तनवीर इस्लाम, नईम हसन, हसन मुराद, शमीम हुसैन और काजी नूरुल हसन सोहन शामिल हैं। बोर्ड ने हर ग्रेड के खिलाड़ियों को मिलने वाली सैलरी भी घोषित की है, ताकि खिलाड़ियों को वित्तीय सुरक्षा मिले और वे खेल पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

खिलाड़ियों को मिलने वाली सैलरी

A कैटेगरी में शामिल खिलाड़ियों को 8 लाख बांग्लादेशी टका यानी लगभग 6 लाख रुपये प्रति माह मिलेंगे। B कैटेगरी में खिलाड़ियों की मासिक सैलरी 6 लाख बांग्लादेशी टका यानी लगभग 4.5 लाख रुपये होगी। C ग्रेड के खिलाड़ियों को 4 लाख टका, यानी लगभग 2.9 लाख रुपये प्रति माह मिलेंगे। D कैटेगरी में शामिल खिलाड़ियों की मासिक सैलरी 2 लाख टका, यानी लगभग 1.5 लाख रुपये तय की गई है। इस तरह BCB ने अपने खिलाड़ियों को वित्तीय सुरक्षा देने के साथ-साथ आगामी क्रिकेट सीजन के लिए प्रेरित भी किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments