back to top
Saturday, April 18, 2026
HomeखेलICC T20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश की छुट्टी तय, जगह लेगा...

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश की छुट्टी तय, जगह लेगा स्कॉटलैंड

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आ गया है। खबर है कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है। आईसीसी इस मामले पर जल्द ही आधिकारिक घोषणा कर सकता है। बांग्लादेश की जगह कोई दूसरी टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकती है। यह फैसला आईसीसी ने बुधवार को लगभग पूरे दिन चली बैठक के बाद लिया है। आईसीसी ने साफ कर दिया है कि यदि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार करता है, तो उन्हें विश्व कप से बाहर कर दिया जाएगा।

वोटिंग में बांग्लादेश को मिली हार

आईसीसी ने बुधवार को इस मुद्दे पर लंबी बैठक की जिसमें विश्व कप में हिस्सा लेने वाली लगभग सभी टीमों के प्रतिनिधि मौजूद थे। इस दौरान एक मतदान भी हुआ जिसमें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को हार का सामना करना पड़ा। आईसीसी ने बांग्लादेश बोर्ड को स्पष्ट रूप से कहा है कि उन्हें अपनी सरकार को यह बात सूचित करनी होगी कि उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है। अगर बांग्लादेश टीम भारत नहीं भेजती, तो उन्हें विश्व कप से वापस लेना पड़ेगा। इसका मतलब यह है कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम 2026 के टी20 विश्व कप में खेलती नजर नहीं आएगी।

स्कॉटलैंड को मिली जगह

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि यदि बांग्लादेश विश्व कप से बाहर होता है, तो उसकी जगह किसी दूसरी टीम को शामिल किया जाए। अधिकांश सदस्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। माना जा रहा है कि आईसीसी जल्द ही बांग्लादेश के बहिष्कार की घोषणा के साथ-साथ स्कॉटलैंड को उनकी जगह टूर्नामेंट में शामिल करेगा। स्कॉटलैंड यूरोपीय क्वालीफायर्स का हिस्सा था, लेकिन नीदरलैंड, इटली और जर्सी ने क्वालीफाई किया था। फिर भी, आईसीसी की रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड के शामिल होने की संभावना ज्यादा है। बीसीबी के पास अब केवल एक दिन का समय बचा है। अगर वे टीम को भारत भेजते हैं तभी उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी।

मतदान में बांग्लादेश को मात्र एक देश का समर्थन

सूत्रों के मुताबिक, इस वोटिंग में कुल 16 देशों ने हिस्सा लिया। 14 देशों ने आईसीसी के पक्ष में मतदान किया जबकि केवल दो देशों ने विरोध किया। माना जा रहा है कि इन दो देशों में एक बांग्लादेश है और दूसरा संभवतः पाकिस्तान। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कौन से देश इस प्रस्ताव के पक्ष और कौन से विपक्ष में मतदान किए हैं। यह विवाद टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है और इसके परिणाम पूरी क्रिकेट जगत पर असर डाल सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments