back to top
Tuesday, November 10, 2026
Homeराज्यदिवाली पर पटाखों से इंदौर में छह जगह आग, फ्लैट और गोदाम...

दिवाली पर पटाखों से इंदौर में छह जगह आग, फ्लैट और गोदाम जले

इंदौर में दिवाली पर की गई आतिशबाजी कई जगह आगजनी की घटनाओं की वजह बन गई। शहर में छह से ज्यादा छोटी-बड़ी आग लगने की घटनाएं हुईं। पटाखों से निकली चिंगारियों ने कहीं फ्लैट को चपेट में लिया तो कहीं टायर, फर्नीचर और दुकानों में आग लगा दी। हालांकि किसी भी घटना में जनहानि नहीं हुई, लेकिन लोगों का सामान जलकर खाक हो गया। दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पाकर बड़े हादसों को टाल दिया।

स्कीम-54 के फ्लैट में लगी आग

स्कीम-54 में रजत ज्वेलर्स के ऊपर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। आग बुझाने के लिए आसपास के फायर स्टेशनों से तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। आग में घर का सामान जल गया। हालांकि आग फैलने से पहले ही परिवार के लोग सुरक्षित बाहर निकल गए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सरवटे बस स्टैंड पर टायरों में आग

इसके अलावा सरवटे बस स्टैंड पर छत पर रखे टायरों में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। चिंगारी टायरों पर गिरते ही उनमें से काला धुआं निकलने लगा। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग की लपटें तेज हो गई थीं। इस घटना में केवल टायर जले और कोई और नुकसान नहीं हुआ।

खजराना में गोदाम जलकर राख

आग लगने की एक बड़ी घटना खजराना क्षेत्र में हुई। यहां गैराज और फर्नीचर के गोदाम में आग लग गई। इसके कारण नया फर्नीचर जलकर राख हो गया। आग पटाखे की चिंगारी से लगी थी। परदेशीपुरा में एक कपड़े की दुकान में भी आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग को फैलने से रोका। वहीं नंदबाग क्षेत्र के एक खाली प्लॉट में पड़े कचरे ने आग पकड़ ली। आसपास के मकानों को आग से नुकसान पहुंचने की आशंका के चलते रहवासियों ने फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

पटाखों का कचरा जलाने से बढ़ा खतरा

लोगों ने रविवार को जमकर आतिशबाजी की। कई स्थानों पर पटाखों की पैकिंग और अन्य कचरा इकट्ठा कर जला दिया गया। इससे आग लगने का खतरा बढ़ गया। हवा चलने के कारण चिंगारियां आसपास फैलने की आशंका भी बनी रही। इधर इंदौर के मांगलिया स्थित पेट्रोलियम डिपो में सुरक्षा के मद्देनजर रातभर टीमें और दमकल वाहन तैनात रहे। डिपो के आसपास ऊंचाई वाली आतिशबाजी करने पर प्रतिबंध लगाया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments