Pahalgam Attack New Vedio: जम्मू और कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की एक नई वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में एक आतंकवादी एक पर्यटक को गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है। हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे और 17 अन्य घायल हो गए थे।
गोलीबारी के बाद मची अफरा-तफरी
वीडियो में एक पर्यटक सफेद कपड़े पहने हुए खड़ा नजर आ रहा है। उसी दौरान एक आतंकवादी काले कपड़े पहने हुए उसके सामने खड़ा हो जाता है और अचानक गोली चला देता है। इसके बाद अफरा-तफरी मच जाती है और लोग इधर-उधर दौड़ने लगते हैं।


आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान तेज़
इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की तलाश तेज़ कर दी है। सेना और पुलिस की संयुक्त टीम आतंकवादियों को जंगलों में ढूंढ रही है और उनके ठिकानों को ध्वस्त करने का काम भी चल रहा है। आतंकियों के ठिकानों को एक-एक करके उड़ा दिया जा रहा है।
आतंकवादियों के घरों को उड़ा दिया गया
इस कार्रवाई में भारतीय सेना, जम्मू और कश्मीर पुलिस और CRPF ने मिलकर कई आतंकवादियों के घरों को उड़ा दिया है। शुक्रवार रात को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी एहसान अहमद का घर पुलवामा में विस्फोट से उड़ा दिया गया। इसके बाद शनिवार की रात को दक्षिण कश्मीर के तीन अन्य आतंकवादियों के घरों को भी उड़ा दिया गया।
आतंकवादियों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई जारी
आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त कार्रवाई जारी है। यह अभियान कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों में चल रहा है। आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करने का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।


