back to top
Monday, April 20, 2026
HomeमनोरंजनSalman Khan: वीकेंड का वार बना वॉर ग्राउंड जुबैर खान की जुबान...

Salman Khan: वीकेंड का वार बना वॉर ग्राउंड जुबैर खान की जुबान पर टूटा सलमान का कहर

बॉलीवुड के दबंग Salman Khan साल 2010 से बिग बॉस होस्ट कर रहे हैं और हर वीकेंड का वार में जब वह आते हैं तो कंटेस्टेंट्स की क्लास लगना तय होता है। बिग बॉस 11 में ऐसा ही कुछ हुआ जब जुबैर खान सलमान के गुस्से का शिकार बने।

अर्शी खान से की बदतमीजी फिर भड़के सलमान

बिग बॉस 11 में जुबैर खान ने अर्शी खान से बदतमीजी की थी जिसे देखकर सलमान खान को बहुत गुस्सा आया। सलमान ने मंच पर सबके सामने जुबैर को फटकार लगाई और यहां तक कह डाला कि अगर उन्होंने उसे कुत्ता न बना दिया तो उनका नाम सलमान खान नहीं।

https://twitter.com/i/status/1842599901391450174

सलमान का गुस्सा देख कांप उठे घरवाले

सलमान खान ने जुबैर को शांत रहने को कहा और उनकी औकात याद दिलाई। उन्होंने जुबैर के बयान ‘दो टके की औरत’ पर नाराजगी जताई और कहा कि ऐसी बातें करने से पहले इंसान को खुद को देखना चाहिए। उस दिन सलमान का गुस्सा देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स भी सहम गए थे।

माफी मांगकर भी नहीं बच सके जुबैर

जुबैर खान ने अपनी हरकतों पर माफी मांगी लेकिन सलमान का गुस्सा कम नहीं हुआ। सलमान ने जुबैर को निकम्मा डॉन कहा और आगे कहा कि अब देखो मैं तुम्हारे साथ क्या करता हूं। यह वीकेंड का वार बहुत यादगार बन गया था और दर्शकों ने भी इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी थी।

कौन हैं जुबैर खान और क्यों रहे विवादों में

जुबैर खान एक फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं लेकिन उनकी दोनों फिल्में फ्लॉप रहीं। उन्हें फिल्मों से ज्यादा विवादों में देखा गया है। बिग बॉस 11 में आने के बाद वह ज्यादा चर्चा में आए और सलमान से पंगा लेकर वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments