back to top
Saturday, April 18, 2026
HomeमनोरंजनTata Sierra में तीन इंजन विकल्प और पांच वेरिएंट्स के साथ मिलेंगे...

Tata Sierra में तीन इंजन विकल्प और पांच वेरिएंट्स के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी।

Tata Sierra ने स्पीड टेस्ट में सबको हैरान कर दिया। इस SUV ने 222 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी। यह टेस्ट इंदौर के NATRAX ट्रैक पर हुआ। टॉप मॉडल में 1.5 लीटर Hyperion TGDi टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 160 बीएचपी पावर और 255 Nm टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (Adventure+) मिलता है।

कीमत और वैरिएंट्स

Tata Sierra के 1.5 लीटर Hyperion TGDi टर्बो इंजन वाले वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये है। बेस मॉडल की कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि टॉप मॉडल 18.49 लाख रुपये का है। सबसे महंगा वैरिएंट 1.5 लीटर Cryotec इंजन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।

टाटा सिएरा ने इंडोर के NATRAX पर 222 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से सभी को हैरान कर दिया है।

तीन इंजन विकल्प और पांच वैरिएंट्स

Sierra में कुल तीन इंजन विकल्प हैं: 1.5 लीटर Revotron, 1.5 लीटर Hyperion TGDi टर्बो, और 1.5 लीटर Cryotec। ये इंजन मैनुअल, डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT), और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। कुल पांच वैरिएंट बाजार में उपलब्ध होंगे।

नया और आकर्षक डिजाइन

25 नवंबर को लॉन्च हुई इस नई Sierra में 90 के दशक की पुरानी Sierra की याद ताजा होती है। इसमें कनेक्टेड DRLs (डे-टाइम रनिंग लाइट्स), LED हेडलाइट्स और फॉग लैम्प्स, ग्लॉस-ब्लैक बॉडी क्लैडिंग, पैनोरमिक सनरूफ, फ्लश-टाइप डोर हैंडल्स, और पावर टेलगेट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

हाईटेक इन्फोटेनमेंट सिस्टम

कार में तीन स्क्रीन लगी हैं, एक इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए और दो इन्फोटेनमेंट के लिए। इसके साथ Dolby Atmos साउंड सिस्टम भी है जो शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस देता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments