back to top
Friday, October 16, 2026
HomeमनोरंजनBigg Boss 20: नॉमिनेशन टास्क में काजी-स्काउट की भिड़ंत, कुर्सी फेंकी

Bigg Boss 20: नॉमिनेशन टास्क में काजी-स्काउट की भिड़ंत, कुर्सी फेंकी

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क के दौरान घरवालों के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिला। मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें काजी तौकीर और स्काउट ओपी एक बार फिर आमने-सामने नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच पहले से ही 36 का आंकड़ा चल रहा है और वीकेंड का वार में सलमान खान ने दोनों के विवाद पर बात करते हुए स्काउट ओपी को जमकर फटकार भी लगाई थी। उस मौके पर सलमान ने यंग डीएसए और आम्रपाली दुबे को भी आड़े हाथों लिया था। इसके बावजूद स्काउट और काजी के बीच की तकरार थमने का नाम नहीं ले रही और नॉमिनेशन टास्क में यह लड़ाई और बढ़ गई।

बिग बॉस 20 के होस्ट सलमान खान (फाइल फोटो)

गांव वाला सेटअप और कुर्सी फेंकने तक पहुंची बात

नॉमिनेशन टास्क के लिए मेकर्स ने घर में गांव का पूरा सेटअप तैयार किया था। कैप्टन आसिफ खान के लिए चक्के वाली कुर्सी का इंतजाम भी किया गया था। टास्क के नियम के मुताबिक एक कंटेस्टेंट कुर्सी पर बैठकर सामने बैठे दूसरे कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करता है और नॉमिनेट हुए सदस्य को भूसे से बनी कुर्सी पर बैठना होता है। जब स्काउट ओपी को नॉमिनेट किया गया, तो काजी तौकीर बोलने लगे और इसी दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। स्काउट अपनी जगह पर ही बैठे रहे, लेकिन काजी उठकर लड़ने के लिए आगे आ गए। गुस्से में उन्होंने साइड में रखी कुर्सी भी उठाकर फेंक दी। इसके बाद कनिका मान की भी यंग डीएसए से बहस हो गई, जिससे घर का माहौल और गरमा गया।

मैरी कॉम और अरिश्फा के बीच भी हुई बहस

प्रोमो में सिर्फ काजी और स्काउट की लड़ाई ही नहीं, बल्कि एक और टकराव भी देखने को मिला। जब उदिति सिंह की बारी आई, तो उन्होंने मैरी कॉम को नॉमिनेट किया। इसी दौरान अरिश्फा खान बीच में बोलने लगीं और मैरी कॉम की उनसे बहस हो गई। मैरी ने अरिश्फा को शांत रहने के लिए कहा, लेकिन जब वह नहीं रुकीं तो मैरी ने कहा कि ऐसे बच्चे उनके पास घर पर बहुत हैं। मामला बढ़ता देख कैप्टन आसिफ खान को बीच में आकर दोनों को शांत कराना पड़ा। इस टास्क में कुल 11 कंटेस्टेंट नॉमिनेशन में फंसे हुए हैं और अब सबकी नजर इस बात पर है कि इस हफ्ते कौन सा सदस्य घर से बाहर होगा।

वाइल्ड कार्ड एंट्री ने बदला माहौल

हाल ही में घर में टीवी एक्टर मनीष गोयल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नकुल ढुल की वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई है। इन दोनों के आने से घर का माहौल बदलता नजर आ रहा है। मनीष गोयल का गेम अभी ज्यादा दिखाई नहीं दे रहा, लेकिन नकुल ढुल पहले ही दिन से चर्चाओं में आ गए हैं। वह घरवालों के साथ घुलते-मिलते भी नजर आए। नॉमिनेशन टास्क के इस धमाकेदार प्रोमो के बाद फैंस अपकमिंग एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘बिग बॉस 20’ हर रोज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स पर प्रसारित होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments