back to top
Monday, November 23, 2026
Homeखेलइंदौर की अनादि तागड़े बनीं भारत अंडर-19 महिला टीम की उपकप्तान

इंदौर की अनादि तागड़े बनीं भारत अंडर-19 महिला टीम की उपकप्तान

इंदौर। शहर की उभरती तेज गेंदबाज अनादि तागड़े को भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम की उपकप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला अंडर-19 चयन समिति ने इंग्लैंड के भारत दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की है, जिसमें भविका अहिरे को कप्तान और अनादि तागड़े को उपकप्तान बनाया गया है। अनादि इस टीम में चुनी गई मध्य प्रदेश की इकलौती खिलाड़ी हैं। यह उपलब्धि इंदौर और पूरे मध्य प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है।

अनादि तागड़े

26 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी-20 मैच

इंग्लैंड की अंडर-19 महिला टीम के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला 26 नवंबर से भारत में खेली जाएगी। श्रृंखला के पहले दो मुकाबले वडोदरा में 26 और 28 नवंबर को होंगे, जबकि बाकी तीन मुकाबले सूरत में 1, 3 और 6 दिसंबर को खेले जाएंगे। यह श्रृंखला आगामी जनवरी में होने वाले आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, इसलिए टीम प्रबंधन इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों की तैयारियों को परखना चाहेगा।

कड़ी मेहनत और अनुशासन से मिली जिम्मेदारी

अनादि की इस उपलब्धि के पीछे वर्षों का कठोर अभ्यास, अनुशासन और क्रिकेट के प्रति अटूट समर्पण है। उन्होंने अपने प्रशिक्षक देवाशीष निलोसे के निर्देशन में लगातार अपने खेल को निखारा है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य कोच और ख्यात क्रिकेटर चंद्रकांत पंडित का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन भी उन्हें लगातार मिलता रहा है। इन दोनों के मार्गदर्शन में अनादि ने अपनी गेंदबाजी, खेल कौशल और मैदान पर निर्णय लेने की क्षमता को लगातार बेहतर बनाया है। तेज गेंदबाजी के साथ-साथ वह खुद को बॉलिंग ऑलराउंडर मानती हैं।

अंडर-19 बी टीम की कप्तानी में जीते थे तीन मैच

अनादि इससे पहले भारतीय अंडर-19 बी टीम की कप्तानी की जिम्

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments