Sunday, November 22, 2026
Homeराज्यइंदौर बायपास पर कंटेनर में आग, तीन नई कारें जलकर खाक

इंदौर बायपास पर कंटेनर में आग, तीन नई कारें जलकर खाक

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में बायपास पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कारों से भरे एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। कंटेनर में टाटा मोटर्स की आठ कारें रखी हुई थीं, जिन्हें हरियाणा से इंदौर स्थित डिस्ट्रीब्यूटर के यहां डिलीवरी के लिए लाया जा रहा था। हादसे में कंटेनर में रखी तीन कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इंदौर बायपास पर कंटेनर में आग, तीन नई कारें जलकर खाक

सूचना मिलते ही कनाड़िया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

हरियाणा से आ रही थीं आठ कारें

जानकारी के मुताबिक हरियाणा से टाटा मोटर्स की आठ कारें लेकर एक कंटेनर इंदौर आ रहा था। इन कारों को शहर के डिस्ट्रीब्यूटर के यहां पहुंचाया जाना था। कंटेनर बायपास स्थित होटल प्रेसिडेंट के सामने सर्विस लेन से गुजर रहा था।

बताया जा रहा है कि सर्विस लेन से गुजरते समय कंटेनर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। इसके बाद कंटेनर में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

तीन कारें पूरी तरह जलीं

आग इतनी तेजी से फैली कि कंटेनर में रखी कारें भी इसकी चपेट में आ गईं। घटना के दौरान कंटेनर में कुल आठ कारें रखी हुई थीं। इनमें से कई गाड़ियों की डिलीवरी पहले ही दी जा चुकी थी, जबकि कंटेनर में शेष बची तीन कारें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गईं।

आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।

जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जानकारी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने को हादसे की वजह बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। फिलहाल कनाड़िया थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हादसे में ती

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments