Sunday, November 22, 2026
Homeराज्यइंदौर चिड़ियाघर में बनेगा अंडरवॉटर टनल एक्वेरियम

इंदौर चिड़ियाघर में बनेगा अंडरवॉटर टनल एक्वेरियम

इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय यानी चिड़ियाघर में आने वाले पर्यटकों को जल्द ही समुद्री दुनिया का नजारा देखने को मिलेगा। यहां करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से अंडरवॉटर टनल एक्वेरियम बनाने की योजना है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की तैयारी तेज हो गई है।

इंदौर चिड़ियाघर में बनेगा अंडरवॉटर टनल एक्वेरियम

अंडरवॉटर टनल एक्वेरियम की योजना करीब दो साल से टेंडर प्रक्रिया में उलझी हुई है, लेकिन अब इसे अंतिम रूप देने के प्रयास तेज हो गए हैं। नगर निगम इस प्रोजेक्ट के लिए अब तक तीन बार टेंडर जारी कर चुका है, लेकिन हर बार कोई उपयुक्त एजेंसी नहीं मिल सकी। हाल ही में निगम ने चौथी बार टेंडर बुलाए हैं, जिसमें मुंबई की दो एजेंसियों ने रुचि दिखाई है। फिलहाल इन दोनों एजेंसियों की तकनीकी बिड का मूल्यांकन किया जा रहा है।

100 फीट लंबी टनल में दिखेगी समुद्री दुनिया

यह योजना शहर के पर्यटकों के लिए एक बड़े आकर्षण के रूप में तैयार की गई है। इसके तहत चिड़ियाघर परिसर में करीब 100 फीट लंबी अंडरवॉटर टनल बनाई जाना प्रस्तावित है। इस टनल के बनने के बाद दर्शक पानी के भीतर से गुजरते हुए अपने आसपास तैरती मछलियों को बेहद करीब से देख सकेंगे।

इस एक्वेरियम टनल में समुद्री मछलियों के साथ ही नदी और तालाबों में पाई जाने वाली विभिन्न प्रजातियों की मछलियां भी रखी जाएंगी। इसके अलावा पर्यटकों के लिए टच पूल, वॉल माउंटेड एक्वेरियम और कई अन्य आकर्षक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।

तीन बार टेंडर फेल, चौथी बार उम्मीद जगी

इस प्रोजेक्ट को लेकर पूर्व में जारी किए गए टेंडरों में कभी एजेंसियों ने रुचि नहीं ली, तो कभी शर्तों के कारण किसी का अंतिम रूप से चयन नहीं हो पाया। नगर निगम के कई अन्य कामों की तरह इस प्रोजेक्ट में भी शुरुआत में कॉन्ट्रैक्टरों की बेरुखी देखने को मिली।

हालांकि अब चौथे टेंडर में दो एजेंसियों के शामिल होने से निगम अधिकारियों क

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments