इंदौर के फूटी कोठी चौराहे के पास सालों से लग रही सब्जी मंडी को हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को शनिवार को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ और सब्जी विक्रेता सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भी व्यापारियों के समर्थन में मौके पर पहुंचीं और उन्होंने अधिकारियों से कार्रवाई रोकने की मांग की, लेकिन निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी।
![]()
सड़क पर बैठीं नेता प्रतिपक्ष, अधिकारियों को दी चेतावनी
कार्रवाई का विरोध करते हुए सोनिला मिमरोट पहले मंडी व्यापारियों के साथ सड़क पर बैठ गईं। इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़कर अधिकारियों से कार्रवाई रोकने का निवेदन किया। निगम अधिकारी को फोन पर उन्होंने कहा कि यहां पैसा कमाने की राजनीति चल रही है और अगर यहां रिमूवल की कार्रवाई हुई तो उनसे बुरा कोई नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे जान देने के लिए यहां खड़े हैं। हालांकि, इसके बावजूद निगम की टीम पीछे नहीं हटी।
महिलाओं ने रोका निगम का वाहन, पुलिस ने संभाला मोर्चा
नगर निगम की टीम ने ठेले और अन्य सामान जब्त करना शुरू किया तो कुछ महिलाएं निगम के वाहन के सामने खड़ी हो गईं। इसी दौरान एक महिला ने वाहन की चाबी भी निकाल ली, हालांकि कुछ देर बाद चाबी वापस कर दी गई। विरोध बढ़ने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला और नेता प्रतिपक्ष को वहां से हटाकर एक तरफ कर दिया। हंगामे की आशंका को देखते हुए पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
ब्रिज के नीचे मंडी लगाने की मांग, चंदन नगर जाने को तैयार नहीं व्यापारी
व्यापारियों और नेता प्रतिपक्ष की मांग है कि फूटी कोठी चौराहे के पास ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी लगाने की अनुमति दी जाए। व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम उन्हें चंदन नगर थाने के सामने मैदान

