back to top
Friday, October 16, 2026
Homeराज्यइंदौर: दिवाली के बाद बदलेंगे शहर के मुख्य रास्ते, 6 किमी एलिवेटेड...

इंदौर: दिवाली के बाद बदलेंगे शहर के मुख्य रास्ते, 6 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण

इंदौर में यातायात को सुगम बनाने के लिए चल रही प्रमुख सड़क परियोजनाओं का वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण किया। संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार और कलेक्टर शिवम वर्मा ने नवलखा से एलआईजी चौराहा तक बनने वाले 6 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का जायजा लिया। इसके साथ ही सत्य साईं चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर ब्रिज के काम की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल समेत निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

रोजाना 1 लाख वाहनों को फायदा

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप एलआईजी एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण तेज गति से चल रहा है। इस कॉरिडोर के पूरा होने पर हर दिन एक लाख से ज्यादा वाहन चालकों को सीधा लाभ मिलेगा। राजीव गांधी प्रतिमा की ओर से आने वाले वाहन सीधे एलआईजी कॉरिडोर तक पहुंच सकेंगे, जिससे सफर का समय बचेगा और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा।

दिवाली के बाद ट्रैफिक डायवर्सन

फिलहाल एलिवेटेड कॉरिडोर का काम शिवाजी वाटिका चौराहे पर शुरू हो चुका है। दीपावली के बाद नवलखा चौराहे पर भी निर्माण रफ्तार पकड़ेगा। निर्माण के दौरान लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए जरूरत के हिसाब से ट्रैफिक डायवर्सन प्लान लागू किया जाएगा।

सत्य साईं ब्रिज दिसंबर तक

एमपीआईडीसी द्वारा सत्य साईं चौराहे पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर ब्रिज को आगामी दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को समयसीमा का सख्ती से पालन करने को कहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments