back to top
Wednesday, October 21, 2026
Homeराज्यइंदौर: शॉर्ट सर्किट से जलकर स्वाहा हुआ रावण, आयोजकों में हड़कंप

इंदौर: शॉर्ट सर्किट से जलकर स्वाहा हुआ रावण, आयोजकों में हड़कंप

रात में अचानक लगी आग, देखते ही देखते स्वाहा हुआ पुतला

इंदौर। दशहरे के अवसर पर रावण दहन की तैयारियों के बीच इंदौर के इन्द्रपुरी क्षेत्र में सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब शॉर्ट सर्किट के चलते रावण के पुतले में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रावण को अपनी चपेट में ले लिया और रावण का पुतला जलकर स्वाहा हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई। अब आयोजक दूसरा रावण तैयार करने में जुटे हैं।

पटाखों की आवाज सुनकर बाहर निकले लोग

इन्द्रपुरी क्षेत्र में विधायक मधु वर्मा की टीम द्वारा रावण दहन का आयोजन किया जाता है। इसके लिए रावण का पुतला तैयार किया गया था, लेकिन रावण दहन के निर्धारित कार्यक्रम से पहले ही शॉर्ट सर्किट के कारण पुतले में आग लग गई। आग लगने के कुछ ही देर बाद पुतले में लगे पटाखे अचानक फूटने लगे। पटाखों की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रावण को जलता देख लोग पहले तो आश्चर्य में पड़ गए, लेकिन घटना की वजह सुनकर हंसे बिना भी नहीं रह सके। क्षेत्र में इस घटना को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

आयोजकों के सामने संकट, नया पुतला बनाने की कवायद

इस रावण का दहन मंगलवार को विधायक मधु वर्मा करने वाले थे, लेकिन वह खुद ही जल गया। घटना के चलते आयोजकों के सामने रावण दहन कार्यक्रम को लेकर संकट खड़ा हो गया। रावण का पुतला पूरी तरह जल जाने के बाद आयोजन से जुड़े लोगों ने तत्काल नया पुतला तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। आयोजकों का कहना है कि मंगलवार के निर्धारित कार्यक्रम तक नया पुतला तैयार कर लिया जाएगा, ताकि रावण दहन का आयोजन समय पर हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments