back to top
Friday, October 16, 2026
Homeमनोरंजनजेलर 2 की एडवांस बुकिंग में धमाका, प्री-सेल 16 करोड़ के पार

जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में धमाका, प्री-सेल 16 करोड़ के पार

सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को सिनेमाघरों में आने में अभी तीन दिन बाकी हैं, लेकिन फिल्म पहले ही टिकट खिड़की पर रिकॉर्ड तोड़ने के मूड में है। 15 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म की चुनिंदा बाजारों में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझान बता रहे हैं कि यह तमिल सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में से एक बन सकती है।

रजनीकांत की जेलर 2 का पोस्टर

पहले घंटे में एक लाख से ज्यादा टिकट बिके

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुकिंग खुलते ही पहले घंटे में टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स और थिएटर काउंटरों के जरिए एक लाख से ज्यादा टिकट बिक गए। बुक माय शो पर शुरुआत में हर घंटे 40 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री हुई, जबकि डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो पर यह रफ्तार हर घंटे 12 हजार से ऊपर रही। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने भारत में पहले दिन के 5,320 शो के लिए अब तक 6.46 लाख टिकट बेच दिए हैं, जिससे सिर्फ एडवांस बुकिंग से 12.26 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। तीन शो-डेट्स के लिए फिल्म की कुल प्री-सेल 16 करोड़ रुपये को पार कर गई है।

वर्ल्डवाइड प्री-सेल 30 करोड़ के करीब

विदेशों में भी ‘जेलर 2’ की रफ्तार शानदार है। सैकनिल्क के मुताबिक, ओपनिंग डे के लिए दुनियाभर में प्री-सेल का आंकड़ा 30 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रहा है। सिर्फ विदेशी बाजारों में ही प्री-सेल 20 करोड़ रुपये को पार कर चुकी है। ऐसी शुरुआत के बाद फिल्म किसी तमिल फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शुमार हो सकती है।

बेंगलुरु में 1800 रुपये तक के टिकट

जबरदस्त मांग का असर टिकटों की कीमतों पर भी दिख रहा है। बेंगलुरु में रिलीज के दिन मल्टीप्लेक्स के टिकटों की औसत कीमत 800 से 1000 रुपये के बीच बताई जा रही है, जबकि कुछ खास मल्टीप्लेक्स में प्रीमियम टिकट की कीमत 1800 रुपये तक पहुंच गई है। शहर में सुबह छह बजे से शुरू होने वाले शो भी बुकिंग के लिए शामिल हैं। आंध्र प्रदेश सरकार ने ‘जेलर 2’ के लिए 15 से 21 अक्टूबर तक टिकट कीमतों में अस्थायी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस दौरान रोज पांच शो चल सकेंगे — सिंगल स्क्रीन थिएटर हर टिकट पर 50 रुपये तक और मल्टीप्लेक्स 75 रुपये तक अतिरिक्त ले सकेंगे। तेलंगाना में मल्टीप्लेक्स के टिकट 295 से 350 रुपये के बीच बताए जा रहे हैं, जबकि तमिलनाडु में पहला शो सुबह करीब आठ बजे शुरू होने की उम्मीद है और वहां टिकट की कीमत लगभग 190 रुपये है।

नेल्सन दिलीपकुमार का निर्देशन, धमाकेदार स्टारकास्ट

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ में रजनीकांत एक बार फिर मुथुवेल पांडियन के किरदार में लौट रहे हैं। उनके साथ राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिरना, मोहनलाल और शिवराजकुमार भी हैं, जबकि सीक्वल में मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, एसजे सूर्या और सूरज वेंजारामूडु नए चेहरों के रूप में जुड़े हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments