back to top
Friday, October 23, 2026
Homeमनोरंजनबिग बॉस 20: माही विज का बड़ा खुलासा, जज ने 4 बार...

बिग बॉस 20: माही विज का बड़ा खुलासा, जज ने 4 बार कहा फिर भी ठुकराया एलिमनी

रियलिटी शो बिग बॉस 20 में टीवी एक्ट्रेस माही विज एक भावुक पल में रोती नजर आईं। घर में हुई एक बातचीत के दौरान माही ने अपनी बेटी तारा, सिंगल मदर के तौर पर अपनी जिंदगी और जय भानुशाली से तलाक के दौरान लिए गए अपने एक बड़े फैसले के बारे में खुलकर बात की। उनकी इस बातचीत ने घर के सभी सदस्यों को भी भावुक कर दिया।

जज ने चार बार कहा, फिर भी नहीं लिया एलिमनी

माही विज ने बताया कि तलाक की प्रक्रिया के दौरान अदालत में जज ने उनसे चार बार कहा था कि वह जय भानुशाली से गुजारा भत्ता यानी एलिमनी ले लें, लेकिन उन्होंने हर बार मना कर दिया। माही का कहना है कि वह एक भी रुपया एलिमनी नहीं लेना चाहती थीं, क्योंकि उनका मानना है कि वह पैसा जय की मेहनत की कमाई है।

‘वह 16-16 घंटे मेहनत करता है’

माही ने कहा कि वह किसी से भी पैसे नहीं मांगतीं, जय से भी नहीं। उनके शब्दों में, “मैं कोर्ट में खड़ी थी और जज ने मुझसे चार बार एलिमनी लेने के लिए कहा था, लेकिन मैंने लेने से इनकार कर दिया। मैंने देखा है कि जय ने कितनी मेहनत से वह पैसे कमाए हैं। वह सेट पर 16-16 घंटे खड़े होकर काम करता रहता है। यह उसकी मेहनत की कमाई है।” माही ने यह भी जोड़ा कि जय ने कभी उन्हें कुछ लेने से मना नहीं किया और उनका लॉकर हमेशा उनके लिए खुला है, लेकिन फिर भी उनका मन पैसे लेने के लिए नहीं करता।

बेटी तारा को लेकर बहाए आंसू

माही ने शो में कहा कि उनकी पूरी जिंदगी उनकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है और वह अपने दम पर उसके लिए सुरक्षित भविष्य बनाना चाहती हैं। उन्होंने बताया, “मैं सिंगल मदर हूं और मैं ही जानती हूं कि मेरा पूरा दिन यहां पर कैसे गुजरता है। जय अक्सर मुझे बाहर जाने और अपनी जिंदगी जीने के लिए कहता रहता है। वह कहता है, ‘तुम बाहर जाया करो, तुम कहीं जाती ही नहीं हो। तुम तारा के लिए घर में ही बैठी रहती हो।’ मेरी पूरी जिंदगी मेरी बच्ची के इर्द-गिर्द घूमती है।”

अरिश्फा से झगड़े के बाद रो पड़ीं माही

बता दें कि माही का यह भावुक पल घर में अरिश्फा के साथ हुए झगड़े के बाद आया। दरअसल, माही ने अरिश्फा और काजी के बीच हुए झगड़े में काजी का साथ दिया था। इसके बाद गुस्से में आकर अरिश्फा ने माही, कनिका और गुल्लू के बिस्तर पर पानी गिरा दिया, क्योंकि उन्होंने उसे घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया था। माही ने कहा कि वह सच में अरिश्फा से शांति से बात करके सारे मतभेद खत्म करना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि वह हमेशा अरिश्फा को अपनी छोटी बेटी तारा की तरह देखती हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि अरिश्फा उनके साथ बदतमीजी करती हैं और बार-बार उन्हें नीचा दिखाती हैं। अपनी बात कहते हुए माही रो पड़ीं, जिसके बाद यंग, आसिफ और स्काउट उन्हें शांत कराते नजर आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments