back to top
Monday, November 23, 2026
Homeमनोरंजनइंदौर: MGM मेडिकल कॉलेज में 'निर्वाण 2026' महोत्सव शुरू, 6 दिन चलेंगे...

इंदौर: MGM मेडिकल कॉलेज में ‘निर्वाण 2026’ महोत्सव शुरू, 6 दिन चलेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित महात्मा गांधी स्मृति (MGM) मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय वार्षिक महोत्सव ‘निर्वाण 2026’ का आगाज हो गया है। 21 नवंबर से शुरू हुआ यह उत्सव 26 नवंबर तक चलेगा, जिसमें मेडिकल के छात्र-छात्राएं खेल, कला, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ अरबिंदो समूह के अध्यक्ष डॉ. विनोद भंडारी ने किया, जबकि खेल गतिविधियों की शुरुआत विधायक गोलू शुक्ला ने की। कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घांघोरिया और कोर कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अरविंद शुक्ला आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

MGM मेडिकल कॉलेज निर्वाण 2026

चार श्रेणियों में होंगे मुकाबले

महोत्सव को चार श्रेणियों में बांटा गया है। ‘अलंकार’ श्रेणी में वाद-विवाद, क्विज, कविता पाठ और मॉक पार्लियामेंट जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। ‘सृजन’ के तहत पेंटिंग, स्केचिंग, रंगोली, मेहंदी और पोस्टर मेकिंग की प्रतियोगिताएं रखी गई हैं, जिनकी प्रदर्शनी 25 नवंबर को लगेगी। ‘आह्वान’ श्रेणी में क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। वहीं ‘नवरस’ में छात्र नृत्य और गायन की प्रतियोगिताओं में अपनी कला दिखाएंगे।

‘आइकॉनिक वर्ल्ड’ फैशन शो 25 नवंबर को

महोत्सव का एक खास आकर्षण 25 नवंबर को होने वाला फैशन शो होगा, जिसकी थीम ‘आइकॉनिक वर्ल्ड’ रखी गई है। इसमें छात्र-छात्राएं मशहूर बॉलीवुड सितारों और दुनिया की जानी-मानी हस्तियों की वेशभूषा में रैंप पर चलेंगे। यह शो छात्रों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को मंच देने का एक अनोखा प्रयास माना जा रहा है।

26 नवंबर को भव्य समापन, डिप्टी CM होंगे शामिल

महोत्सव का समापन 26 नवंबर को KEM ग्राउंड में भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शाम 4 बजे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments