Most search movie in 2025: इस साल सिनेमा प्रेमियों को कई तरह की फिल्में देखने को मिलीं। कुछ फिल्मों ने सबको चौंका दिया तो कुछ बड़ी बजट और बड़े स्टार्स के बावजूद दर्शकों का दिल जीत नहीं सकीं। 2025 खत्म होने को है और Google ने अपना “Year In Search 2025” जारी कर दिया है। इस लिस्ट में पता चला कि इस साल कौन-कौन सी फिल्में, वेब सीरीज और अन्य विषय सबसे ज्यादा सर्च किए गए। हैरानी की बात ये रही कि इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्म बड़े सितारों वाली नहीं बल्कि दो नए कलाकारों की फिल्म रही।
‘सय्यारा’ बनी सबसे लोकप्रिय फिल्म
सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्म थी मोहित सूरी की ‘सय्यारा’। यह फिल्म बहुत कम समय में दर्शकों का दिल जीत गई। कहानी, कलाकारों का प्रदर्शन और गाने सभी को बहुत पसंद आए। इस फिल्म में अहान पांडे ने अपने अभिनय की शुरुआत की जबकि अनित पाधा का यह तीसरा प्रोजेक्ट था। ‘सय्यारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और साल 2025 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्म बन गई। यह फिल्म उन लोगों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई जो नए कलाकारों को पसंद करते हैं।

टॉप सर्च में अन्य प्रमुख फिल्में
दूसरे नंबर पर रिषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ रही। ‘कांतारा’ 2022 में आई थी और इसकी अगली कड़ी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म की खूबसूरत लोकेशंस, विस्तृत दुनिया और रहस्यमय कहानी ने दर्शकों को पूरी फिल्म के दौरान बांधे रखा। वहीं, तृतीय स्थान पर तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की ‘कूली’ रही। इस फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट दोनों ही वजह बनी इसके ज्यादा सर्च होने की। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, आमिर खान, सौबिन शाहिर और श्रुति हासन जैसे बड़े कलाकार थे
अन्य टॉप 5 फिल्मों का ज़िक्र
चौथे नंबर पर यश राज फिल्म्स की ‘वार 2’ रही जिसमें हृतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी ने अभिनय किया। 2016 की फिल्म ‘सनम तेरी कसाम’ भी 2025 में दोबारा रिलीज हुई और पहले के फ्लॉप होने के बावजूद इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म को भी Google पर भारी सर्च मिला और यह चौथे स्थान पर रही। ये दिखाता है कि दर्शकों को पुराने हिट फिल्मों को फिर से देखने का मौका पसंद आता है।
2025 की टॉप 10 फिल्मों की सूची
साल 2025 में Google पर टॉप 10 फिल्मों में ‘मार्को’ छठे स्थान पर, ‘हाउसफुल 5’ सातवें स्थान पर, ‘गेम चेंजर’ आठवें पर, ‘मिसेस’ नौवें पर और एनिमेटेड फिल्म ‘महावीर नरसिंह’ दसवें स्थान पर थीं। इस साल की सर्च ट्रेंड्स ने साफ कर दिया कि दर्शक न केवल बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में देखना पसंद करते हैं बल्कि नई कहानियों, पुराने क्लासिक्स और नए कलाकारों की प्रतिभा को भी बेहद पसंद करते हैं। यह साल भारतीय सिनेमा के लिए नयी उम्मीदों और नए अनुभवों से भरपूर रहा।

