back to top
Friday, October 16, 2026
Homeखेलफरहान के 89 रन से पाकिस्तान ने श्रीलंका को 4 विकेट से...

फरहान के 89 रन से पाकिस्तान ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया

रावलपिंडी में शुक्रवार को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया। कप्तान साहिबजादा फरहान की 89 रन की शानदार पारी की बदौलत पाकिस्तान ने 183 रन का लक्ष्य 18.5 ओवर में हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। फरहान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

साहिबजादा फरहान

श्रीलंका की खराब शुरुआत, उदारा ने संभाली पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान कुसल मेंडिस महज 1 रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर आउट हो गए, जबकि कामिल मिशारा भी 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। चौथे ओवर में टीम ने 18 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज लाहिरू उदारा ने पारी संभाली और 55 गेंदों में 91 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा। कामिंदु मेंडिस ने 18 गेंदों में 23 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह ने 3 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद इमरान रंधावा को 2 विकेट मिले। श्रीलंका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन बनाए।

फरहान-सदाकत की मैच विनिंग साझेदारी

183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने तेज शुरुआत की। ओपनर फखर जमान और कप्तान साहिबजादा फरहान ने पांचवें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया। फखर 13 गेंदों में 21 रन बनाकर पावरप्ले के आखिरी ओवर में आउट हुए।

इसके बाद माज सदाकत ने फरहान का साथ दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 92 रन की साझेदारी की। फरहान ने 53 गेंदों में 89 रन ठोके, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। सदाकत ने 29 गेंदों में 50 रन बनाए, जिनमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। सदाकत 14वें ओवर में आउट हुए और फरहान 18वें ओवर में पवेलियन लौटे।

नफे के छक्के से जीत

फरहान के आउट होने के बाद श्रीलंका ने वापसी की कोशिश की और कुछ और विकेट झटके, लेकिन पाकिस्तान जीत के करीब था। अंत में ख्वाजा नफे ने ईशान मलिंगा की गेंद पर छक्का लगाकर पाकिस्तान को जीत दिला दी। नफे 7 गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान ने 18.5 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments