ई-कॉमर्स और टेक दिग्गज अमेजन ने पर्सनल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में कदम रखते हुए अपने दो नए एम्बिएंट AI डिवाइसेज लॉन्च कर दिए हैं। इनके नाम Bee Frontier और Bee Eclipse हैं। ये दोनों डिवाइस आपकी बातचीत के जरूरी हिस्से याद रखते हैं, फिर उन्हें समरी, रिमाइंडर और टू-डू लिस्ट में बदल देते हैं। कंपनी का कहना है कि रोज की जिंदगी में कई जरूरी बातें होती हैं, लेकिन सब याद रखना मुश्किल हो जाता है। Bee सुनता है, जरूरी चीजें चुनता है और बाद में याद दिलाता है।

क्या करते हैं Bee डिवाइस
Bee Frontier और Bee Eclipse में कई समानताएं हैं। दोनों में एक मल्टी-फंक्शन बटन दिया गया है और ये दोनों Alexa के साथ मिलकर काम करते हैं। ये डिवाइस बातचीत को आसानी से समरी, रिमाइंडर्स, टू-डू लिस्ट्स और पर्सनलाइज्ड इनसाइट्स में बदल सकते हैं। Bee बातचीत और जुड़े हुए ऐप्स से कॉन्टैक्ट लेता है। समरी मोबाइल या डेस्कटॉप में दिखती है। लेक्चर, केयर प्लान और ब्रेनस्टॉर्मिंग जैसे टेम्प्लेट्स भी दिए गए हैं। यह बार-बार आने वाले विषयों को पहचानकर गोल्स और एक्शन्स को समझता है। मीटिंग के बाद एक्शन आइटम्स, फॉलो-अप ईमेल और कैलेंडर इनवाइट भी बना सकता है। पहले वाला Bee Pioneer सिर्फ ऑडियो ट्रांस्क्रिप्शन से ज्यादा काम करता था, और नए डिवाइस उसी सोच को आगे बढ़ाते हैं।
Bee Frontier: कलाई पर पहनें या कपड़ों पर क्लिप करें
Bee Frontier को आउटडोर इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। इसे रिस्टबैंड की तरह पहना जा सकता है या कपड़ों पर क्लिप किया जा सकता है। इसमें एक सॉफ्ट सिलिकॉन बैंड है, जो दिनभर आरामदायक अहसास देता है। यह IP67 रेटिंग के साथ आता है, जिसके कारण डिवाइस धूल और हल्के पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है। यह USB Type-C से चार्ज होता है और इसकी बैटरी सात दिनों तक चल सकती है। इसमें दो माइक्रोफोन हैं और नॉइज-फिल्टरिंग टेक्नोलॉजी लगी हुई है, जिससे आवाज व्यस्त जगहों में भी साफ सुनाई देती है। इसमें एक डेडिकेटेड माइक्रोफोन बटन भी मिलता है, जिससे ऑडियो प्रोसेसिंग को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, एक विजिबल इंडिकेटर लाइट दी गई है, जो ऑडियो प्रोसेसिंग एक्टिव होने पर संकेत देती है। यह डिवाइस मीटिंग, प्लान या छोटी याद दिलाने वाली बातों के लिए अच्छा है।
Bee Eclipse: फोन के पीछे चिपकने वाला पतला डिवाइस
Bee Eclipse वियरेबल नहीं है। यह किसी क्रेडिट कार्ड जितना पतला और हल्का है। यह डिवाइस फोन के पीछे चुंबक से चिपक जाता है। इसे एक बार चार्ज करने पर 21 दिन से ज्यादा इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इसका काम वही है। परिवार से छुट्टी की बात हो तो यह आने का टाइम और पसंदीदा रेस्टोरेंट नोट कर लेता है। रिकॉर्डिंग शुरू होने पर यह कॉल वाले लोगों से अनुमति मांगता है। Bee Eclipse को खास तौर पर फोन कॉल्स और बातचीत के लिए बनाया गया है, जिसमें MagSafe फोन अटैचमेंट फॉर्म फैक्टर मिलता है।
कीमत, उपलब्धता और Bee Pro सब्सक्रिप्शन
Bee Frontier की कीमत 74.99 डॉलर (लगभग 6,600 रुपये) रखी गई है। यह Onyx, Lavender और Sage कलर ऑप्शन्स में अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहीं, Bee Eclipse की कीमत 99.99 डॉलर (लगभग 8,800 रुपये) तय की गई है। यह मैग्नेटिक फोन अटैचमेंट Silver, Midnight, Honey और Blush शेड्स में उपलब्ध होगा। अमेजन इसके साथ एक ‘Bee Pro’ सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रहा है, जिसकी कीमत 11.99 डॉलर (लगभग 1,000 रुपये) प्रति महीना है। इस सब्सक्रिप्शन में हाल की बातचीत की अनलिमिटेड समरी, Amazon.com और Alexa+ के साथ इंटीग्रेशन, थर्ड-पार्टी ऐप्लिकेशन्स के साथ कनेक्टिविटी, सजेस्टेड टू-डू और डेली मेमोरीज जैसे फीचर्स शामिल हैं। नए Bee ग्राहकों को Bee Pro का 30 दिनों का फ्री ट्रायल भी दिया जाएगा। इसके अलावा, सभी Bee यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कन्वर्सेशन समरी, रीकैप्स और 14 दिनों की मेमोरी की सुविधा फ्री में मिलेगी।
Alexa+ से जुड़ाव और ऐप्स का साथ
अब Bee, Alexa+ से जुड़ सकता है। आवाज में मीटिंग समरी या टू-डू पूछ सकते हैं। वॉइसआईडी से सिर्फ आपके डेटा मिलते हैं। वहीं, अमेजन की वेबसाइट से जुड़ने पर बातचीत में बताई गई चीजें शॉपिंग सजेशन के रूप में दिखाई देती हैं। यह Gmail, Google Calendar और Microsoft Outlook से जुड़ता है। यह Apple HealthKit और Photos से भी लिंक होता है।
प्राइवेसी का ध्यान
अमेजन का कहना है कि प्राइवेसी उसके लिए शुरू से ही प्राथमिकता है और उसके डिजाइन का हिस्सा है। इसके लिए कंपनी ने Bee प्राइवेट कंप्यूट नाम का सुरक्षित सिस्टम बनाया है। कंपनी समेत कोई भी डेटा नहीं देख सकता, इसमें ऑडियो स्टोर नहीं होता है और इनसाइट्स भी तुरंत बनते हैं और फिर मिट जाते हैं। ट्रांसक्रिप्ट्स यूजर के डिवाइस की कीज़ से एन्क्रिप्टेड रहती हैं, जो एक बटन से ऑन-ऑफ होता है। यह जब एक्टिव होता है, तब लाइट जलती है। इसके अलावा आप समरीज़ को कभी भी मिटा सकते हैं।

