back to top
Thursday, November 12, 2026
Homeराज्यइंदौर में म्यूल खातों का खेल, 20 हजार में बेचे बैंक खाते,...

इंदौर में म्यूल खातों का खेल, 20 हजार में बेचे बैंक खाते, 5 गिरफ्तार

इंदौर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। एरोड्रम थाना पुलिस ने मंगलवार रात म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी के अवैध लेनदेन में शामिल गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 20 हजार रुपये के लालच में अपने बैंक खाते साइबर ठगों को बेच रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि 3 आरोपियों ने पहले अपने खाते खुलवाए और बाद में 2 अन्य आरोपियों को बेच दिए। इन दोनों ने खाते आगे अधिक कीमत पर मुख्य साइबर ठगों को सप्लाई कर दिए। इन खातों का इस्तेमाल अवैध वित्तीय लेनदेन में किया जा रहा

था।

संदिग्ध बैंक खाते से खुला राज

पुलिस के मुताबिक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एयरपोर्ट रोड शाखा में संचालित एक संदिग्ध म्यूल खाते की जानकारी मिली थी। जांच के दौरान खाताधारक राज पिता रवींद्र वैद्य, निवासी गोविंद कॉलोनी, बाणगंगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में राज ने बताया कि उसने अपने दोस्तों तुषार चौहान और आयुष प्रजापत के साथ मिलकर सेंट्रल बैंक की अलग-अलग शाखाओं में खाते खुलवाए थे। बाद में ये खाते अजय पटेल और रितेश प्रजापत को बेच दिए थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

बैंक खातों के बदले मिले 20 हजार रुपये

पुलिस जांच में सामने आया कि राज वैद्य का खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एयरपोर्ट रोड शाखा, तुषार पिता जीवन सिंह चौहान, निवासी फ्रीगंज, मरीमाता का खाता सियागंज शाखा और आयुष उर्फ लक्की पिता लक्ष्मण प्रजापत, निवासी गोविंद कॉलोनी, बाणगंगा का खाता कपड़ा मार्केट शाखा में खुला था। तीनों ने अपने खाते 20 हजार रुपये के लालच में अजय पिता महेंद्र पटेल, निवासी लेक पैलेस कॉलोनी और रितेश पिता आशीष प्रजापत, निवासी सत्य साईं बाग कॉलोनी, बाणगंगा को बेच दिए थे। इसके बाद अजय और रितेश ने इन खातों को अधिक कीमत पर अन्य साइबर ठगों तक पहुंचाया। इनका इस्तेमाल अवैध वित्तीय लेनदेन में किया जा रहा था।

महंगे शौक पूरे करने के लिए बेचे खाते

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में महंगे शौक पूरे करने के लिए बैंक खाते बेचने की बात स्वीकार की है। आरोपियों के खिलाफ साइबर फ्रॉड और वित्तीय लेनदेन में धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में कार्रवाई की गई है। पुलिस अब उन मुख्य साइबर ठगों की जानकारी जुटा रही है, जिन तक ये खाते पहुंचाए गए थे। पुलिस का कहना है कि म्यूल खाते साइबर ठगी का बड़ा जरिया बन गए हैं और लोग मामूली रकम के लालच में अपने खाते बेचकर खुद भी अपराध में फंस जाते हैं। ऐसे में बैंक खाता किसी को देना या बेचना गंभीर अपराध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments