इंदौर नगर निगम ने शहर के संपत्ति मालिकों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। अब घर या जमीन के मालिक अपने संपत्ति कर का निर्धारण खुद मोबाइल एप के जरिए कर सकेंगे। निगम ने इंदौर 311 एप पर ऑनलाइन स्वकर निर्धारण की सुविधा शुरू कर दी है, जिससे लोगों को निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
![]()
मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा अनिवार्य
निगम के राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 138(2) के तहत हर भवन और भूमि के मालिक को स्वकर निर्धारण विवरणी देना अनिवार्य है। इसी नियम के तहत अब यह प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। संपत्ति मालिक एप पर जरूरी जानकारी भरकर अपनी विवरणी जमा कर सकेंगे। इस दौरान अपना चालू और सक्रिय मोबाइल नंबर दर्ज करना या अपडेट करना जरूरी होगा।
वास्तविक क्षेत्रफल दर्ज करने का मिलेगा मौका
इस सुविधा का एक बड़ा फायदा उन संपत्ति मालिकों को मिलेगा, जिनकी संपत्ति का क्षेत्रफल ई-नगर पालिका पोर्टल पर वास्तविक क्षेत्रफल से कम दर्ज है। अब वे एप के जरिए अपनी संपत्ति का सही क्षेत्रफल दर्ज करा सकेंगे। इससे निगम के रिकॉर्ड में भी संपत्ति का वास्तविक क्षेत्रफल दर्ज हो जाएगा और भविष्य में कर संबंधी विवादों से बचा जा सकेगा।
मोबाइल पर मिलेगी कर से जुड़ी हर जानकारी
नगर निगम ने संपत्ति मालिकों से अपील की है कि वे इंदौर 311 एप पर विवरणी भरते समय अपना वर्तमान मोबाइल नंबर जरूर दर्ज करें। निगम के अनुसार, इसी नंबर पर संपत्ति से जुड़ी अहम जानकारियां, कर संबंधी सूचनाएं और छूट व रियायतों की जानकारी भेजी जाएगी। इससे लोगों को समय पर सही सूचना मिल सकेगी।
जीआईएस सर्वे के बाद बढ़े बिलों से उपजा था विरोध
गौरतलब है कि इंदौर में जीआईएस सर्वे के बाद कई संपत्ति मालिकों को बढ़े हुए संपत्ति कर के बिल भेजे गए थे, जिसे लेकर शहर मे

