back to top
Friday, November 20, 2026
HomeमनोरंजनOTT पर इस शुक्रवार: ढिंढोरा 2 से परफेक्ट लायर्स तक, 20 नवंबर...

OTT पर इस शुक्रवार: ढिंढोरा 2 से परफेक्ट लायर्स तक, 20 नवंबर को रिलीज हो रहीं 7 फिल्में-सीरीज

इस शुक्रवार, 20 नवंबर को ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तूफान आने वाला है। बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड तक की कुल 7 नई फिल्में और सीरीज अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं। इनमें कॉमेडी से लेकर रोमांटिक ड्रामा और एक्शन थ्रिलर तक शामिल हैं। यानी इस वीकेंड पर घर बैठे देखने के लिए दर्शकों के पास कई ऑप्शन मौजूद हैं। भुवन बाम की ‘ढिंढोरा 2’ से लेकर ‘पर्सी जैक्सन’ के तीसरे सीजन तक, इस हफ्ते की लिस्ट में हर मूड के लिए कुछ न कुछ है।

ढिंढोरा 2 — भुवन बाम की वापसी, नेटफ्लिक्स पर

यूट्यूबर-एक्टर भुवन बाम अपनी पॉपुलर कॉमेडी सीरीज ‘ढिंढोरा’ के दूसरे सीजन के साथ वापस आ रहे हैं। इसमें टीटू मामा, बबलू जी, जानकी और बांचो जैसे किरदार फिर से नजर आएंगे। सीरीज में संजीदा शेख ‘कविता मामी’ के रोल में दिखेंगी, साथ ही ‘बीबी की वाइन्स’ की दुनिया के कई जाने-पहचाने चेहरे भी शामिल होंगे। यह सीरीज 20 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी।

कैंपस डायरीज सीजन 2 और अनबिल अवान

‘कैंपस डायरीज सीजन 2’ को भी वीकेंड वॉच लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। यह सीरीज 18 नवंबर 2026 से प्राइम वीडियो और अमेज़न MX प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है। सीजन 2 में 10 एपिसोड हैं, इसका निर्देशन अभिषेक यादव ने किया है और स्टूडियो येलो मोंटाज के बैनर तले इसे प्रेम मिस्त्री और अभिषेक यादव ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, अशोक सेलवन और प्रीति मुकुंदन स्टारर तमिल रोमांटिक थ्रिलर ‘अनबिल अवान’ इस शुक्रवार, 20 नवंबर को सोनीलिव पर रिलीज हो रही है। कार्तिकेयन रामकृष्णन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सबुमोन अब्दुसमद, रेवती और अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। दर्शक इस फिल्म को तमिल, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में देख सकते हैं।

हाइकू और पर्सी जैक्सन सीजन 3

एगन, श्रीदेवी अपल्ला और फेमिना जॉर्ज स्टारर ‘हाइकू’ एक तमिल रोमांटिक ड्रामा है, जो प्यार, दिल टूटने और जिंदगी में मिलने वाले दूसरे मौकों के बारे में है। युवराज चिन्नसामी द्वारा निर्देशित यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 20 नवंबर से स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी। वहीं, फैंटेसी एडवेंचर सीरीज ‘पर्सी जैक्सन एंड द ओलंपियंस’ जियोहॉटस्टार पर अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी कर रही है। रिक रिओर्डन की किताब ‘द टाइटन्स कर्स’ पर आधारित इस सीरीज में वॉकर स्कोबेल, लिया सावा जेफरीज, आर्यन सिम्हाद्री, चार्ली बुशनेल, तमारा स्मार्ट और लेवी क्रिसोपुलोस नजर आएंगे। नया सीजन 20 नवंबर को दो एपिसोड के साथ शुरू होगा, जिसके बाद बाकी एपिसोड हर हफ्ते रिलीज किए जाएंगे।

परफेक्ट लायर्स और स्टेप्स भी इसी शुक्रवार

एलेक्स मिरेज के पॉपुलर वॉटपैड नॉवेल पर आधारित स्पैनिश थ्रिलर ‘परफेक्ट लायर्स’ भी 20 नवंबर से प्राइम वीडियो पर देखी जा सकेगी। इसकी कहानी एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी पर सेट है, जहां अमीर स्टूडेंट्स के एक ग्रुप की ज़िंदगी में तब एक नया मोड़ आता है, जब उनके सामने राज, बदले की भावना और धोखे जैसी चीजें सामने आती हैं। इस फिल्म में आइरीन बाल्मेस, ग्लेब एब्रोसिमोव, पाउ साइमन, पाब्लो स्कैपिग्लियाटी, असियर एत्क्सेंडिया और आइरीन फेरेरो ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अलावा एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म ‘स्टेप्स’ सिंड्रेला की जानी-मानी कहानी को एक नए अंदाज में पेश करती है, जिसमें सिंड्रेला की उन बहनों पर फोकस किया गया है, जिन्हें अक्सर ‘बुरी’ माना जाता है। दर्शक 20 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को देख सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments