back to top
Monday, November 9, 2026
Homeमनोरंजनगनमास्टर G9: 11 नवंबर को ट्रेलर, 27 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

गनमास्टर G9: 11 नवंबर को ट्रेलर, 27 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इमरान हाशमी ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर 11 नवंबर 2026 को रिलीज होगा, जबकि फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

इमरान हाशमी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “एक आदमी, कहानी और जी9 की दुनिया। अब वो समय आ गया है, जहां सबकुछ साकार होते हुए दिखेगा।” उनके इस पोस्ट के बाद से ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

पोस्टर में दिखा दमदार अंदाज

ट्रेलर की तारीख के साथ इमरान हाशमी ने फिल्म का एक नया पोस्टर भी शेयर किया है। इस पोस्टर में इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए नजर आ रहे हैं। इमरान के हाथ में बंदूक है और उनके चेहरे से खून निकल रहा है। पोस्टर को देखकर साफ है कि फिल्म में एक्शन और रोमांस का दमदार मेल देखने को मिलेगा।

कब रिलीज होगी फिल्म, कौन-कौन है स्टारकास्ट में

‘गनमास्टर जी9’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। फिल्म में इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा के साथ अपारशक्ति खुराना और स्नेहिल दीक्षित मेहरा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग के कई सीन्स पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, और इमरान-जेनेलिया की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है।

इमरान हाशमी का वर्क फ्रंट

इमरान हाशमी पिछली बार फिल्म ‘आवारापन 2’ में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने ‘हक’, ‘दे कॉल हिम ओजी’, ‘ग्राउंड जीरो’, ‘ए वतन मेरे वतन’, ‘टाइगर 3’, ‘जन्नत 2’, ‘द डर्टी पिक्चर’ और ‘मर्डर 2’ जैसी फिल्मों में काम किया है। ‘गनमास्टर जी9’ के अलावा उनके पास ‘रूह’ और ‘जी 2’ जैसी फिल्में भी हैं।

वहीं, जेनेलिया डिसूजा को हाल ही में मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में देखा गया था। इस फिल्म में वह रितेश देशमुख के अपोजिट थीं और रितेश ने ही फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments