back to top
Friday, October 16, 2026
Homeराज्यइंदौर से बैंकॉक सीधी उड़ान: एयर इंडिया एक्सप्रेस को विंटर स्लॉट

इंदौर से बैंकॉक सीधी उड़ान: एयर इंडिया एक्सप्रेस को विंटर स्लॉट

इंदौर से अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी को जल्द एक और बड़ी सौगात मिल सकती है। एयर इंडिया एक्सप्रेस इंदौर से थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की तैयारी में है। कंपनी ने विंटर शेड्यूल में उड़ान के लिए स्लॉट मांगा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो 1 नवंबर से यह सेवा शुरू हो सकती है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान

सप्ताह में चार दिन चलेगी उड़ान

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने विंटर शेड्यूल तैयार कर लिया है। इसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस को इंदौर-बैंकॉक रूट पर सप्ताह में चार दिन उड़ान संचालित करने की अनुमति मिली है। विंटर शेड्यूल 1 नवंबर से लागू होगा, इसलिए इसी तारीख से उड़ान शुरू होने की संभावना है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सर्दियों में बढ़ती है बैंकॉक की मांग

नवंबर-दिसंबर के महीनों में इंदौर से काफी संख्या में लोग बैंकॉक जाते हैं। इंदौर के साथ-साथ आसपास के शहरों के यात्रियों को भी इस सीधी उड़ान का फायदा मिलेगा। ऐसे में यह रूट एयरलाइन कंपनी के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। हर साल विंटर शेड्यूल में इंदौर को नई उड़ानें मिलती हैं, क्योंकि सर्दियों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है।

उड़ान का समय और विमान की क्षमता

बैंकॉक के लिए उड़ान इंदौर से सुबह 9:30 बजे रवाना होगी, जबकि वापसी में बैंकॉक से शाम 6:30 बजे उड़ान भरेगी। इस रूट पर कंपनी बड़े विमान का इस्तेमाल करेगी, जिसकी यात्री क्षमता 175 से अधिक होगी।

अबू धाबी उड़ान को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद

इससे पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इंदौर से दुबई के लिए उड़ान शुरू की थी, जिसे बाद में बंद कर दिया गया। फिलहाल इंदौर से अबू धाबी के लिए उड़ान संचालित हो रही है और इसे यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। बैंकॉक जुड़ने से इंदौर से अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं का दायरा और बढ़ जाएगा।

पुणे और गोंदिया के लिए भी नई उड़ान संभव

विंटर शेड्यूल में इंदौर से पुणे के लिए भी नई उड़ान शुरू हो सकती है। इसके अलावा गोंदिया के लिए उड़ान शुरू होने की भी संभावना जताई जा रही है। फिलहाल इंदौर से थाईलैंड जाने वाले यात्रियों को बेंगलुरु, दिल्ली या मुंबई होकर यात्रा करनी पड़ती है, जिसमें ज्यादा खर्च और समय लगता है। सीधी उड़ान शुरू होने से यात्रियों के पैसे और समय दोनों की बचत होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments