back to top
Tuesday, November 17, 2026
Homeराज्यइंदौर: 56 दुकान पर फैंस करते रहे इंतजार, दिलजीत ने होटल में...

इंदौर: 56 दुकान पर फैंस करते रहे इंतजार, दिलजीत ने होटल में खाए पोहे

इंदौर में रविवार की रात दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम को लेकर शहरभर में उत्साह का माहौल रहा। बायपास पर हुए शो में पहुंचे हजारों प्रशंसक उनके गीतों पर देर तक झूमते रहे। लेकिन शहर के मशहूर फूड हब 56 दुकान पर उनका इंतजार कर रहे प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी। दिलजीत वहां पोहे खाने नहीं पहुंचे। उन्होंने होटल में ही इंदौरी पोहे का स्वाद लिया और उसकी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर साझा कर दी।

दिलजीत दोसांझ इंदौर

होटल में खाए इंदौरी पोहे, स्टोरी पर शेयर की फोटो

दिलजीत के इंदौर आने से पहले ही 56 दुकान पर उनके प्रशंसकों की भीड़ जुटने लगी थी। लोगों को उम्मीद थी कि गायक अपने पिछले दौरे की तरह इस बार भी शो से पहले या बाद में 56 दुकान पहुंचकर इंदौरी पोहे खाएंगे। लेकिन देर रात तक इंतजार के बाद भी वे वहां नहीं आए। बाद में पता चला कि उन्होंने होटल में ही पोहे मंगवाकर खा लिए हैं और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी है। फोटो सामने आते ही प्रशंसकों के बीच यह चर्चा का विषय बन गई।

पिछली बार 56 दुकान आए थे दिलजीत

पिछली बार जब दिलजीत इंदौर आए थे, तब वे शो से पहले 56 दुकान पर पोहे खाने पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने वहां मौजूद प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिए थे और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई थीं। यही वजह है कि इस बार भी लोगों को उनसे मिलने की उम्मीद थी। लेकिन इस बार हालात अलग थे और वे सार्वजनिक स्थान पर नहीं गए।

धमकी भरे ईमेल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इस कार्यक्रम को लेकर लगातार फर्जी धमकी भरे ईमेल मिल रहे थे। इंदौर आने से पहले दिलजीत ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा था कि वे पोहे खाने इंदौर जरूर आएंगे। धमकियों के बीच हुए इस शो के लिए पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। माना जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से ही दिलजीत सार्वजनिक स्थानों पर नहीं गए और होटल में ही रहे।

रात 10 बजे बाद खत्म हुआ शो

जो प्रशंसक दिलजीत का शो देखने बायपास पर गए थे, वे गीतों पर तो झूमे, लेकिन शो जल्दी खत्म होने को लेकर उनमें थोड़ी नाराजगी भी रही। शो रात 10 बजे के बाद समाप्त हो गया। दिलजीत ने वे गाने भी गाए, जिन्हें नहीं गाने के लिए उन्हें प्रशासन की तरफ से कहा गया था। इस बारे में उन्होंने मंच से कहा कि कुछ लोग कह रहे थे कि ये मत गाओ, वो मत गाओ, लेकिन जो गाने जनता को पसंद हैं, वे सुनाएंगे। उनकी इस बात पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments