back to top
Thursday, November 19, 2026
Homeराज्यइंदौर: समय से पहले जन्मे 30.2 लाख बच्चे, 5 किमी वॉक

इंदौर: समय से पहले जन्मे 30.2 लाख बच्चे, 5 किमी वॉक

विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ के नवीनतम वैश्विक अनुमानों के अनुसार भारत में लगभग 30.2 लाख शिशुओं का जन्म समय से पहले हुआ, जो दुनिया में सबसे अधिक है। जिन शिशुओं का जन्म निर्धारित समय से पहले होता है, उनमें भी अपार संभावनाएं होती हैं। समय पर चिकित्सा, नियोनेटोलॉजिस्ट और कुशल देखभाल टीम की विशेष निगरानी के साथ सही एनआईसीयू सुविधाएं इन शिशुओं को शुरुआती चुनौतियों से उबरने और विकास के महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल करने में अहम भूमिका निभाती हैं। यह जानकारियां विश्व प्रीमैच्योरिटी डे के अवसर पर इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में शहर के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दीं।

5 किलोमीटर की जागरूकता वॉक में सैकड़ों लोग शामिल

कार्यक्रम में नवजात बच्चों के माता-पिता के अलावा इंदौर के सैकड़ों लोगों और परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर 5 किलोमीटर की वॉक आयोजित की गई, जिसके माध्यम से इस विषय पर जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। आयु फाउंडेशन और अंकुरा हॉस्पिटल फॉर वुमेन एंड चिल्ड्रन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ज्वाला ऑर्गेनाइजेशन की फाउंडर डॉ. दिव्या गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और प्रतिभागियों के साथ इस जागरूकता अभियान का समर्थन किया।

37 सप्ताह से पहले जन्म ही प्रीमैच्योर

वॉक के बाद हुए कार्यक्रम में डॉ. पारितोष आनंद, डॉ. जफर खान और डॉ. प्रज्ञा दुबे ने बताया कि प्रीमैच्योर शिशु वे होते हैं, जिनका जन्म गर्भावस्था के 37 सप्ताह पूरे होने से पहले हो जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समय से पहले जन्म लेने वाले शिशुओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उनकी क्षमताओं और संभावनाओं को सामने लाना तथा समय पर विशेषज्ञ नवजात शिशु चिकित्सा और देखभाल के महत्व को दर्शाना था। डॉक्टरों ने कहा कि सही समय पर सही इलाज मिलने से ये बच्चे भी पूरी तरह स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

डर और रूढ़ियों को दूर करने का प्रयास

डॉक्टरों ने कहा कि इस वर्ष आयोजित वॉक के माध्यम से हमने प्रीमैच्योर शिशुओं की क्षमताओं और संभावनाओं का संदेश आगे बढ़ाया। साथ ही, समय से पहले जन्म को लेकर समाज में मौजूद डर, गलत धारणाओं और रूढ़ियों को दूर करने का प्रयास किया। डॉ. कृष्ण प्रसाद राव वुन्नम ने कहा कि समय से पहले जन्म आज भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय है। इन शिशुओं के लिए समय पर चिकित्सा सुविधा और उपलब्ध सहायता के प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है। प्रीमीथॉन के माध्यम से हमारा प्रयास है कि इस विषय पर होने वाली चर्चा अस्पतालों की सीमाओं से बाहर निकले और समाज के लोग हर प्रीमैच्योर शिशु के बेहतर भविष्य के समर्थन में एकजुट हों।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments