back to top
Friday, October 16, 2026
Homeदेशशेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 650 अंक उछला, IT शेयर चमके

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 650 अंक उछला, IT शेयर चमके

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार शुरू होते ही दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन जोन में खुल गए और दिन चढ़ने के साथ यह तेजी और मजबूत होती गई। इस तेजी की अगुवाई आईटी कंपनियों के शेयरों ने की।

सेंसेक्स-निफ्टी की तेज शुरुआत

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 72,781 की तुलना में तेजी के साथ 72,965 पर खुला। खुलने के कुछ ही देर बाद इसमें 650 अंकों से ज्यादा की छलांग देखने को मिली। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी अपने पिछले बंद 22,622 के मुकाबले 22,671 पर खुला और थोड़ी ही देर में 22,700 के स्तर को पार करते हुए 22,800 के ऊपर कारोबार करता नजर आया।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद तेजी

गुरुवार को वैश्विक संकेत सुस्त रहने के बावजूद भारतीय बाजार में खरीदारी का माहौल बना रहा। शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1097 शेयरों ने अपने पिछले बंद की तुलना में बढ़त के साथ शुरुआत की, जबकि 1141 शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे थे। 181 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। निफ्टी पर शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा बढ़त दिखाने वाले शेयरों में TCS, HCL टेक्नोलॉजीज, टाटा कंज्यूमर, ICICI बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल थे। दूसरी ओर गिरावट वाले शेयरों में टाटा ट्रेंट, L&T, श्रीराम फाइनेंस और BSE लिमिटेड के नाम रहे।

IT शेयरों ने मचाया धमाल

गुरुवार की तेजी को सबसे बड़ा सहारा आईटी कंपनियों के शेयरों से मिला। बीएसई लार्जकैप में टेक महिंद्रा करीब 3 फीसदी, TCS 2.70 फीसदी, इंफोसिस 2.50 फीसदी और HCL टेक करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। मिडकैप में पर्सिस्टेंट 1.70 फीसदी और KEI 1.36 फीसदी की उछाल में नजर आए। इसके अलावा भारती एयरटेल 2.70 फीसदी, ICICI बैंक 1.70 फीसदी, ITC 1.50 फीसदी और एक्सिस बैंक 1.30 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

निवेशकों के लिए सलाह

बाजार की इस तेजी से निवेशकों के चेहरों पर मुस्कान लौटी है, लेकिन विशेषज्ञ हमेशा यही सलाह देते हैं कि शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments