back to top
Saturday, April 18, 2026
HomeदेशAgni-Prime Missile Test: भारत अब चुनिंदा देशों में शामिल, रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर...

Agni-Prime Missile Test: भारत अब चुनिंदा देशों में शामिल, रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से मिसाइल को मिल गई नई ताकत

Agni-Prime Missile Test: भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर सिस्टम से लॉन्च की गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर इस परीक्षण की जानकारी साझा की और इसके वीडियो भी पोस्ट किए।

रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से पहली बार परीक्षण

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस परीक्षण को खास बताते हुए कहा कि यह मिसाइल विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से पहली बार लॉन्च की गई है। यह सिस्टम रेल नेटवर्क पर किसी पूर्व तैयारी के बिना काम कर सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरे देश में कहीं भी मूव कर सकता है और कम दृश्यता और कम प्रतिक्रिया समय में मिसाइल लॉन्च किया जा सकता है।

इस परीक्षण की खासियत

रक्षा मंत्री ने DRDO, स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड (SFC), और सशस्त्र बलों को अग्नि-प्राइम मिसाइल के सफल परीक्षण पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षण की सफलता भारत को उन चुनिंदा देशों में शामिल करती है जिनके पास मोबाइल रेल नेटवर्क से कैनिस्टर्ड लॉन्च सिस्टम विकसित करने की क्षमता है। यह सफलता भारत की मिसाइल तकनीक में एक नई छलांग साबित होती है।

अग्नि-प्राइम मिसाइल की विशेषताएँ

अग्नि-प्राइम मिसाइल एक नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल है। इसे DRDO द्वारा डिज़ाइन और विकसित किया गया है। इसकी मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर तक है और यह न्यूक्लियर वारहेड ले जाने में सक्षम है। मिसाइल में आधुनिक तकनीक और कई नई विशेषताएँ शामिल हैं। यह उच्च सटीकता के साथ सभी मिशन लक्ष्यों को पूरा करने में सक्षम है, जिससे भारत की रक्षा क्षमताओं में और मजबूती आई है।

भारत की अन्य घातक मिसाइलें

भारत के पास अग्नि-1 से लेकर अग्नि-5 तक की मिसाइलें हैं। अग्नि-1 से अग्नि-4 की रेंज 700 किलोमीटर से 3,500 किलोमीटर तक है। वहीं, अग्नि-5 की रेंज 5,000 किलोमीटर तक है, जो एशिया के कई हिस्सों और चीन के उत्तर तथा यूरोप के कुछ हिस्सों को कवर कर सकती है। अग्नि-प्राइम मिसाइल के सफल परीक्षण के साथ भारत की मिसाइल शक्ति और रणनीतिक क्षमता में एक नया आयाम जुड़ गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments