back to top
Sunday, October 25, 2026
Homeटेक्नॉलॉजीइंदौर सेमीकंडक्टर समिट: ₹9,625 करोड़ प्रस्ताव, IT Park-4 में 7 कंपनियों को...

इंदौर सेमीकंडक्टर समिट: ₹9,625 करोड़ प्रस्ताव, IT Park-4 में 7 कंपनियों को जगह

इंदौर। मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का पहला दिन प्रदेश के लिए बड़ी टेक सौगात लेकर आया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स, पर्देशीपुरा स्थित IT Park-4 में सात कंपनियों को कार्यालय जगह के आशय पत्र (LoI) सौंपे। इन सात कंपनियों को कुल 44,815.67 वर्गफीट जगह लीज पर दी जाएगी, जहां सेमीकंडक्टर, टेक्नोलॉजी और संबंधित गतिविधियां होंगी। प्रस्तावित परियोजनाओं से 1,280 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद है। यह समिट इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रही है।

इंदौर सेमीकंडक्टर समिट: ₹9,625 करोड़ प्रस्ताव, IT Park-4 में 7 कंपनियों को जगह

किन सात कंपनियों को मिली जगह

सबसे बड़ी जगह बेंगलुरु की ADT Semiconductors Pvt Ltd को मिली है — 16,508 वर्गफीट। कंपनी यहां रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) डिजाइन सेंटर और Maven Silicon Centre of Excellence स्थापित करेगी, जिससे 500 नौकरियों की संभावना है। हैदराबाद की Spintronics AI Semiconductors सेमीकंडक्टर डिजाइन, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और इंजीनियरिंग सपोर्ट की गतिविधियां करेगी और 250 रोजगार पैदा होंगे। इंदौर की Ikshvaku Media Pvt Ltd जनरेटिव AI आधारित डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन स्टूडियो और AVGC-XR सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाएगी, जिससे 200 नौकरियां मिलेंगी। सिंगापुर की H-Semi Products Pvt Ltd OSAT यूनिटों के लिए ‘फर्स्ट आर्टिकल इंस्पेक्शन’ नमूनों का R&D और उत्पादन करेगी, जिससे 150 रोजगार बनेंगे। नई दिल्ली की Truechip Solutions सेमीकंडक्टर डिजाइन सेवाएं देगी (100 नौकरियां), भोपाल की SFA Technologies IT और ITES संचालन करेगी (50 नौकरियां), जबकि गाजियाबाद की Kishkindha International VLSI और सेमीकंडक्टर प्रयोगशाला के जरिए ESDM चिप डिजाइन, वेरिफिकेशन और टेस्टिंग करेगी (30 नौकरियां)।

9,625 करोड़ के औद्योगिक निवेश प्रस्ताव

पांच कंपनियों को जमीन आवंटन के आशय पत्र भी दिए गए, जिनसे भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में 9,625 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश और 4,450 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार की उम्मीद है। Cytech RE ग्वालियर के गंगा मालानपुर में 50 मेगावाट का हाइपरस्केल डेटा सेंटर 6,415 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित करेगी। Una Eco Systems भोपाल के EMC-2 में 1.5 गीगावॉट घंटे की लिथियम-सेल विनिर्माण इकाई 2,000 करोड़ रुपये से लगाएगी। Auriga IT Solutions इंदौर के सिन्हासा IT Park में 500 करोड़ रुपये का ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर बनाएगी, जिससे 3,500 नौकरियों की संभावना है। Meena Circuits 400 करोड़ रुपये की ESDM विनिर्माण इकाई और Kaynes Electronics भोपाल के बड़वाई IT Park में 310 करोड़ रुपये की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकाई लगाएगी, जिससे करीब 950 नौकरियां बनेंगी।

पांच संस्थाओं से समझौता, 1,000 प्रतिनिधि शामिल

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (MPSEDC) ने पांच प्रमुख संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापनों (MoU) का आदान-प्रदान किया। ये समझौते सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में कौशल विकास, निवेश, चिप डिजाइन, शोध और उद्योग सहयोग को बढ़ावा देंगे। दो दिवसीय समिट में जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान और स्वीडन समेत 1,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि समिट में 5,800 करोड़ रुपये के नए निवेश प्रस्ताव भी आए हैं और प्रदेश को कुल करीब 34 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें से 30 प्रतिशत से अधिक जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की ओर बढ़ चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments