back to top
Sunday, November 22, 2026
Homeराज्यइंदौर: संपत्ति के लिए बेटे ने पिता और बहन की हत्या की

इंदौर: संपत्ति के लिए बेटे ने पिता और बहन की हत्या की

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में संपत्ति के लालच ने एक परिवार को तबाह कर दिया। एक बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने ही पिता और बहन की जान ले ली। पुलिस ने इस मामले में बेटे के एक साथी को देर रात गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी बेटा अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

बहन का शव बेडरूम में मिला

एरोड्रम पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि एक युवती का शव उसके बेडरूम में पड़ा है। युवती के गले में दुपट्टा कसा हुआ था। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला मानकर मर्ग कायम कर लिया और जांच शुरू कर दी। जब पुलिस ने युवती के पिता और भाई के बारे में पता लगाया तो दोनों घर पर नहीं मिले।

पहले पिता पर शक, फिर बदली जांच की दिशा

शुरुआत में पुलिस को पिता पर ही शक हुआ, लेकिन देर रात जांच टीम को जानकारी मिली कि युवती के पिता का शव हातोद क्षेत्र में नाले के पास पड़ा है। पिता के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। इसके बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदल दी और युवती के भाई की खोजबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई और देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

संपत्ति के दस्तावेज थे वजह

जांच में सामने आया कि आरोपी बेटा अपने पिता से संपत्ति के दस्तावेज हासिल करना चाहता था। पिता ने तंबोली बाखल क्षेत्र में अपने मकान का सौदा किया था और उसका बयाना भी ले लिया था। मकान के दस्तावेज बहन के पास रखे थे। आरोपी पहले बहन के पास पहुंचा और दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया, फिर वहां से भाग गया। पड़ोसियों ने युवती की मौत की सूचना पुलिस को दी थी। मकान की बिक्री के बाद परिवार किराए के मकान में कालानी नगर में रहने आ गया था। पिता और बहन एक साथ रहते थे।

पिता का पंजा भी काटा

हत्या के बाद आरोपी ने अपने पिता का पंजा भी काट दिया था। बताया जा रहा है कि मां का निधन तीन साल पहले हो चुका है। परिवार का नाबालिग भाई अलग रहता है। पिता ने मकान बेचने के बाद बेटे पर भरोसा नहीं जताया था और संपत्ति के दस्तावेज बहन के पास रख दिए थे। इसी बात से बेटा नाराज रहता था और उसी नाराजगी ने दोहरी हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments