ओप्पो अपनी रेनो सीरीज का नया स्मार्टफोन लाइनअप पेश करने जा रही है। कंपनी आज यानी 9 नवंबर को चीन में OPPO Reno 17 सीरीज लॉन्च करने वाली है। इस बार सीरीज में बेहतर बैटरी, कैमरा अपग्रेड और एक खास स्नैप की (Snap Key) बटन देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर चमकती हुई बिल्ली वाला डिजाइन भी चर्चा में है। कंपनी ने अभी तक भारत में इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन सामने आई जानकारी के मुताबिक यह सीरीज दिसंबर में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है।
![]()
तीन मॉडल में आ सकती है नई सीरीज
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, OPPO Reno 17 सीरीज में Reno 17, Reno 17c और Reno 17 Pro शामिल हो सकते हैं। हालांकि भारत में कंपनी सिर्फ Reno 17 और Reno 17c मॉडल पेश कर सकती है। लीक्स के अनुसार, Reno 17 Pro को भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की संभावना कम है।
बैटरी और कैमरा
इस सीरीज का सबसे बड़ा अपग्रेड बैटरी के मामले में देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार, Reno 17 में 8,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जबकि Reno 17 Pro में 7,200mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। वहीं, दोनों फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। Reno 17 Pro में 200MP का मेन कैमरा और 50MP के अल्ट्रावाइड के साथ ही टेलीफोटो कैमरे मिलने की बात भी सामने आई है। प्रो मॉडल में 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है।
प्रोसेसर और डिस्प्ले
लीक जानकारी के मुताबिक, Reno 17 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं Reno 17c में MediaTek Dimensity 7300 और Reno 17 Pro में Dimensity 8550 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इन तीनों फोन में 1.5K OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इसके अलावा 80W फास्ट चार्जिंग, IP69 रेटिंग और एक खास स्नैप की बटन भी मिल सकता है। Reno 17 में 6.5 इंच की LTPS OLED डिस्प्ले और प्रो मॉडल में 6.32 इंच की डिस्प्ले मिलने की चर्चा है। फोन Android 17 पर ColorOS 17 के साथ आ सकता है।
डिजाइन में चमकती बिल्ली
ओप्पो ने सीरीज का टीजर जारी करते हुए इसके रियर डिजाइन की झलक दिखाई है। फोन में तीन कैमरा रिंग मिल सकती हैं। इसके अलावा बैक पैनल पर चमकती बिल्ली जैसा खास इफेक्ट दिया गया है। लीक के अनुसार, फोन Snow White, Ice Moon White, Cocoa Brown, Starlight Pink और Encounter Cat कलर ऑप्शन में आ सकते हैं।
भारत में कब आएगी Reno 17 सीरीज
लीक्स के मुताबिक, भारत में Reno 17 सीरीज की एंट्री दिसंबर में हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में इसकी लॉन्चिंग जनवरी 2027 की शुरुआत में होने की संभावना जताई गई है। फिलहाल कंपनी ने भारतीय लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, इसलिए कीमत और भारत में मिलने वाले मॉडलों को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार रहेगा।

