back to top
Saturday, November 14, 2026
Homeटेक्नॉलॉजीRedmi Note 18 सीरीज में 10,000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग — साल के...

Redmi Note 18 सीरीज में 10,000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग — साल के अंत तक लॉन्च संभव

शाओमी की लोकप्रिय Redmi Note सीरीज का अगला फोन जल्द दस्तक दे सकता है। कंपनी का एक नया फोन चीन के 3C सर्टिफिकेशन में मॉडल नंबर M841EE के साथ स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि इस फोन में 67W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक यह फोन अपकमिंग Redmi Note 18 सीरीज का हो सकता है। टिपस्टर का कहना है कि शाओमी साल के अंत तक कई प्रोडक्ट लॉन्च करेगा और Redmi Note 18 सीरीज भी इन्हीं में से एक हो सकती है।

Redmi Note 18 सीरीज

टॉप मॉडल में 10,000mAh की बड़ी बैटरी संभव

टिपस्टर के मुताबिक Redmi Note 18 सीरीज के तीन मॉडल पेश किए जाएंगे। इस सीरीज का टॉप मॉडल Redmi Note 18 Pro Max होगा, जिसे करीब 10,000mAh की बैटरी के साथ लाया जा सकता है। 3C सर्टिफिकेशन की लिस्टिंग में तीन फोन में से एक का मॉडल नंबर M841EE है और इसमें 67W चार्जिंग मिलेगी। कंपनी ने पिछले साल Redmi Note 17 Pro में 67W वायर्ड चार्जिंग और 9,000mAh की बैटरी दी थी। इसके साथ ही Redmi Note 17 Pro Max को 10,000mAh की बैटरी दी गई थी। ऐसे में संभव है कि Redmi Note 18 Pro Max में भी शाओमी सेम बैटरी साइज दे सकता है। टिपस्टर ने फिलहाल Pro Max की चार्जिंग स्पीड को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

Redmi Note 17 सीरीज से क्या मिलेगा अंदाजा?

शाओमी ने Redmi Note 17 सीरीज को जुलाई में लॉन्च किया था। Redmi Note 17 Pro में 6.83-इंच का 1.5K डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स है। इसके फ्रेम में 4 माइक्रो-कर्व साइड हैं। फोन में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ ही ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 17 Pro को अगस्त में थोड़ी छोटी बैटरी 8,340mAh के साथ लॉन्च किया गया था। नई सीरीज में डिस्प्ले और कैमरा के मामले में भी अपग्रेड की उम्मीद की जा रही है, हालांकि इस बारे में अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

लॉन्च डेट और कीमत को लेकर अभी सस्पेंस

टिपस्टर ने फिलहाल लॉन्च डेट और Redmi Note 18 सीरीज के मॉडल्स को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। इस सीरीज को लेकर आई जानकारी ऑफिशियल नहीं है, ऐसे में इनमें भरोसा करना थोड़ा मुश्किल है। लीक और सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के आधार पर माना जा रहा है कि यह सीरीज साल के अंत तक चीन में पेश की जा सकती है, जिसके बाद भारत में इसकी एंट्री हो सकती है। बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग के साथ Redmi Note 18 सीरीज मिड-रेंज सेगमेंट में एक बार फिर धमाका कर सकती है। आधिकारिक ऐलान का इंतजार है, जिसके बाद ही फोन के असली फीचर्स और कीमत साफ हो पाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments