back to top
Friday, October 16, 2026
Homeदेशजंतर-मंतर से फिर हिरासत में CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका

जंतर-मंतर से फिर हिरासत में CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह एक बार फिर हिरासत में ले लिया। दोनों नेता अपने कुछ साथियों के साथ जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोककर पकड़ लिया। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP ने यह प्रदर्शन किया था।

Saurabh Das detained Jantar Mantar

बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े, पुलिस ने रोका

खबरों के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे CJP के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका समर्थकों के साथ बैरिकेड तोड़कर जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे। आशुतोष रांका कई समर्थकों के साथ झंडे लेकर “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया। CJP ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी पोस्ट किया है।

जंतर-मंतर अब प्रदर्शन स्थल नहीं

दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई इसलिए की क्योंकि जंतर-मंतर अब प्रदर्शन स्थल नहीं रहा है। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू है और किसी भी तरह के प्रदर्शनों पर रोक है। 12 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में प्रतिबंधित कर दिया था और विरोध प्रदर्शन के लिए तीन नई जगहें — बुराड़ी मैदान, रामलीला मैदान और सीबीडी ग्राउंड — तय की हैं।

पहले 10 अक्टूबर को एयरपोर्ट से लिया था हिरासत में

यह पहली बार नहीं है जब CJP नेताओं को हिरासत में लिया गया है। 10 अक्टूबर को CJP के अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया गया था। बाद में दिल्ली कैंट की कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश करने के बाद 11 अक्टूबर को तीनों को एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त पर ₹50,000 के जमानती मुचलके पर रिहा किया गया था। शनिवार को हुए प्रदर्शन से पहले पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 7,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments