back to top
Friday, October 23, 2026
Homeदेशशेयर बाजार क्रैश: खुलते ही सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का, निवेशकों के उड़े...

शेयर बाजार क्रैश: खुलते ही सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का, निवेशकों के उड़े होश

शेयर बाजार में क्रैश: खुलते ही सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का, निवेशकों के उड़े होश

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार खुलते ही क्रैश हो गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खुलने के महज पांच मिनट में 700 अंकों से ज्यादा टूटकर 73,005 के स्तर पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 200 अंकों से ज्यादा फिसलकर 22,557 के आसपास कारोबार करता दिखा।

शेयर बाजार क्रैश: सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का

खुलते ही बाजार में मचा कोहराम

सेंसेक्स अपने पिछले बंद 73,709 की तुलना में 73,343 के स्तर पर खुला था, लेकिन इसके बाद गिरने की रफ्तार अचानक तेज हो गई। निफ्टी भी अपने पिछले बंद 22,811 के मुकाबले 22,687 पर खुला और फिर तेजी से फिसलता चला गया। गिरावट इतनी तेज थी कि निवेशकों को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

बड़े शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखरे

बाजार की इस गिरावट में बीएसई लार्जकैप कैटेगरी के 30 में से 28 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों में पावर ग्रिड (2.60%), BEL (2.25%), मारुति (2%) और टाटा स्टील (1.99%) शामिल रहे। इसके अलावा HDFC बैंक (1.80%) और एशियन पेंट्स (1.70%) भी गिरकर कारोबार कर रहे थे। यानी बाजार के लगभग हर सेक्टर में बिकवाली का दबाव दिखा।

बुधवार को भी हुआ था बड़ा उतार-चढ़ाव

गौरतलब है कि बुधवार को भी शेयर बाजार निवेशकों के लिए बेहद खराब और हैरान करने वाला साबित हुआ था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा और निफ्टी करीब 200 अंक उछल गया था, लेकिन ऊपरी स्तर पर हुई मुनाफा वसूली ने अचानक रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। देखते ही देखते सेंसेक्स दिन के उच्चतम स्तर से 1,400 अंक फिसल गया था। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 143 अंक की गिरावट के साथ 73,709 पर और निफ्टी 77 अंक फिसलकर 22,811 पर बंद हुआ था।

एशियाई बाजारों से मिले गिरावट के संकेत

गुरुवार की गिरावट के संकेत विदेशी बाजारों से पहले ही मिल रहे थे। जापान का निक्केई इंडेक्स खबर लिखे जाने तक करीब 1,000 अंक टूटकर कारोबार कर रहा था। हांगकांग का हैंगसेंग करीब 600 अंक फिसल गया था और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 3 फीसदी की गिरावट में था। इसके अलावा गिफ्ट निफ्टी भी 100 अंक से ज्यादा गिरकर कारोबार कर रहा था। विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक बाजारों की कमजोरी और मुनाफा वसूली के दबाव ने भारतीय बाजारों को नीचे खींचा है। (नोट: शेयर बाजार में निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments