back to top
Tuesday, November 24, 2026
Homeराज्यइंदौर: प्लॉट विवाद में अपहरण-वसूली का केस, जीतू तड़ोरी पर FIR

इंदौर: प्लॉट विवाद में अपहरण-वसूली का केस, जीतू तड़ोरी पर FIR

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक भूखंड को लेकर चल रहे विवाद ने अब आपराधिक मामला का रूप ले लिया है। पुलिस ने अपहरण और वसूली के आरोपों में प्रकरण दर्ज किया है। फरियादी की शिकायत और शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने जितेंद्र उर्फ जीतू तड़ोरी को आरोपी बनाया है। मामले में शामिल एक अन्य व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
इंदौर: प्लॉट विवाद में अपहरण-वसूली का केस, जीतू तड़ोरी पर FIR

घर पहुंचकर धमकाने और एग्रीमेंट छीनने का आरोप

फरियादी संजय महाजन ने कुछ दिन पहले राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शुभम वैली स्थित भूखंड क्रमांक 106 के लिए उन्होंने एग्रीमेंट किया था और संबंधित पक्ष को राशि भी दी थी। हालांकि, लंबे समय तक भूखंड की रजिस्ट्री नहीं हो सकी।
आरोप है कि इसी विवाद को लेकर जितेंद्र उर्फ जीतू तड़ोरी अपने एक साथी के साथ संजय महाजन के घर पहुंचा। दोनों ने उन्हें डराया-धमकाया और उनके पास मौजूद मूल एग्रीमेंट छीनकर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी उन्हें कोर्ट लेकर पहुंचे, जहां एग्रीमेंट और पैसों के लेनदेन से जुड़ा मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि बाद में आरोपी ने लिखित आवेदन देकर राशि थाने में जमा कराई थी।

पटवारी परिवार से जुड़े लोगों की भूमिका भी जांच में

पुलिस जांच में इस मामले के तार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी और भारत पटवारी से भी जुड़ रहे हैं। पिछले दिनों राजेंद्र नगर पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। इसके अलावा शुभम वैली के डायरेक्टर सहित अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
पुलिस का कहना है कि जांच में यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जितेंद्र उर्फ जीतू तड़ोरी के खिलाफ अपहरण और वसूली से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। दूसरे संदिग्ध की तलाश जारी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments